फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Check in timings for hotels will now change in Himachal Pradesh

हिमाचल में अब बदल जाएगी होटलों की चेक इन टाइमिंग

Wed, 24 Jul 2019 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 24 Jul 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
Check in timings for hotels will now change in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश में होटलों की चेक इन टाइमिंग बदलने जा रही है। प्रदेश सरकार ने दोपहर 12 बजे की चेक इन टाइमिंग को दो बजे करने के लिए आम जनता से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की हैं। सरकार ने राजपत्र में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास और पर्यटन व्यवसाय रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) नियम 2019 प्रकाशित किए हैं।

विज्ञापन


होटलों की टाइमिंग बदलने के साथ ही बुकिंग रद्द करवाने पर एडवांस काटने के नियम भी सरकार बदलने जा रही है। इन दोनों मामलों पर जनता से एक माह के भीतर सुझाव और आपत्तियां दर्ज करने को कहा गया है। अगर इस अवधि के दौरान कोई सुझाव-आपत्ति दर्ज नहीं हुई तो नए नियम लागू कर दिए जाएंगे। सुझाव-आपत्तियां आने पर विभागीय चर्चा करने के बाद इन्हें सरकार के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्तमान में प्रदेश के होटलों में चेक इन टाइम और चेक आउट टाइम दोपहर बारह बजे है। सरकार ने अब चेक इन टाइम (आगमन समय) में बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके तहत चेक इन टाइम को दोपहर 12 बजे से बदलकर दोपहर दो बजे करने का प्रस्ताव है। इससे होटल प्रबंधन को नए अतिथि के लिए कमरा तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर बड़े होटलों की टाइमिंग से भी मेल हो जाएगा। उधर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास और पर्यटन व्यवसाय रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) नियम 2019 के तहत होटलों की बुकिंग रद्द करवाने पर कटनी वाली एडवांस राशि के लिए भी नियम बदलने की तैयारी की है। अब होटल पहुंचने की तारीख और समय से 15 दिन पहले होटल बुकिंग रद्द करवाने पर एडवांस दी गई राशि में से दस फीसदी राशि काटी जाएगी।

सात दिन पहले बुकिंग रद्द करवाने पर 25 फीसदी, 48 घंटे पहले 50 फीसदी और 24 घंटे पहले बुकिंग रद्द करवाने पर 60 फीसदी राशि काटी जाएगी। वर्तमान में 30 दिन पहले बुकिंग रद्द करवाने पर पांच फीसदी राशि काटी जाती है।

16 से 29 दिनों के दौरान बुकिंग रद्द करवाने पर 10 फीसदी, 8 से 15 दिनों के दौरान बुकिंग रद्द करवाने पर 20 फीसदी, चार दिन पहले बुकिंग रद्द करवाने पर 80 फीसदी राशि काटी जाती है। बुकिंग वाले दिन ही होटल की बुकिंग रद्द करवाने पर कोई पैसा नहीं दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed