{"_id":"60f020c58ebc3e0272025a6a","slug":"cheating-of-88-thousand-with-himachali-folk-singer-neeru-chandni","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: हिमाचली लोकगायिका नीरू चांदनी से 88 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू: हिमाचली लोकगायिका नीरू चांदनी से 88 हजार की ठगी
Thu, 15 Jul 2021 06:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:11 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार शातिर ने सबसे पहले हिमाचली लोकगायिका के भाई की आईडी हैक की। उसके बाद शातिर ने लोकगायिका से कहा कि उसे किसी से कुछ पैसे लेने हैं।
विज्ञापन
हिमाचली लोकगायिका नीरू चांदनी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचली लोकगायिका नीरू चांदनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई हैं। शातिर ने मिनटों में उनके खाते से 88 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस शिकायत मिलने के बाद छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शातिर ने सबसे पहले हिमाचली लोकगायिका के भाई की आईडी हैक की। उसके बाद शातिर ने लोकगायिका से कहा कि उसे किसी से कुछ पैसे लेने हैं। एक आदमी आपको कॉल करेगा। आपने उससे पैसे अपने खाते में ले लेना। उसके बाद लोकगायिका को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने गूगल पे की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा। इसके बाद शातिर ने 88 हजार रुपये लोकगायिका के खाते से उड़ा लिए।
विज्ञापन
ठगी का पता चलने के बाद लोकगायिका ने इसकी शिकायत पुलिस थाना के साथ साइबर सेल कुल्लू को भी दी है। नीरू चांदनी ने कहा कि साइबर क्राइम के बढ़ते मामले चिंता का विषय है। भोले-भाले लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसे शातिरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि मेरे साथ हुई ठगी दूसरों के साथ न हो। इसलिए एक वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। उधर, एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक संबंधित जानकारी, ओटीपी और पिन नंबर शेयर न करें।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शातिर ने सबसे पहले हिमाचली लोकगायिका के भाई की आईडी हैक की। उसके बाद शातिर ने लोकगायिका से कहा कि उसे किसी से कुछ पैसे लेने हैं। एक आदमी आपको कॉल करेगा। आपने उससे पैसे अपने खाते में ले लेना। उसके बाद लोकगायिका को एक व्यक्ति का फोन आया।