{"_id":"58b422af4f1c1bbf568319d3","slug":"cheap-flour-to-apl-family-from-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों एपीएल राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगा सस्ता आटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों एपीएल राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत, जल्द मिलेगा सस्ता आटा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Feb 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के साढ़े 12 लाख एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने से आटा मिलना शुरू होगा। केंद्र सरकार ने हिमाचल को मार्च में गेहूं देने का आश्वासन दिया है। पहले केंद्र सरकार ने अप्रैल में गेहूं देने की बात कही थी।
विज्ञापन
अब केंद्र मार्च में सप्लाई देने को तैयार है। केंद्र सरकार से गेहूं उपलब्ध होने पर सरकार इसकी पिसाई करवाएगी। अप्रैल में सभी डिपुओं में आटा भेज दिया जाएगा। मैदानी इलाकों में गेहूं की पैदावार कम होने से केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के एपीएल उपभोक्ताओं को गेहूं देना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बदले में चावल दिया जा रहा था। सरकार की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया था। उस दौरान भी केंद्रीय अधिकारियों ने अप्रैल में गेहूं उपलब्ध कराने की बात कही थी। अब केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने मार्च में गेहूं देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को अप्रैल से डिपुओं में आटा मिलना शुरू होगा। केंद्र सरकार ने मार्च में गेहूं आवंटन का आश्वासन दिया है। हिमाचल में गरीब लोगों को पहले से ही गेहूं दिया जा रहा है। एपीएल को मिलना वाला गेहूं बंद किया था। - तरुण कपूर, प्रधान सचिव, खाद्य आपूर्ति