फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chauli bridge broken due to passing vehicle weighing 70 tonnes instead of 25, FIR on two companies

Chamba News: 25 की जगह 70 टन वजनी वाहन गुजारने से टूटा चौली पुल, दो कंपनियों पर एफआईआर

Mon, 06 Feb 2023 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Feb 2023 06:36 PM IST
सार

बैली ब्रिज चौली मामले में लोक निर्माण विभाग ने पन विद्युत परियोजनाओं का निर्माण करने वाली दो कंपनियों के खिलाफ भरमौर थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही जेएसडब्ल्यू कंपनी को दो करोड़ की पेनल्टी भी लगाई है।

विज्ञापन
Chauli bridge broken due to passing vehicle weighing 70 tonnes instead of 25, FIR on two companies
चौली बैली ब्रिज। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के होली में 70 टन वजन से भरे टिपर गुजारने से 25 टन के लिए पास बैली ब्रिज चौली जमींदोज हुआ था। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने पन विद्युत परियोजनाओं का निर्माण करने वाली दो कंपनियों के खिलाफ भरमौर थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही जेएसडब्ल्यू कंपनी को दो करोड़ की पेनल्टी भी लगाई है। जेएसडब्ल्यू और एंजलिक कंपनी को विभाग ने कई बार नोटिस दिए थे कि पुल की क्षमता से अधिक वजनी मालवाहक वाहनों को यहां से न गुजारें।

विज्ञापन


साथ ही पुल में एक समय में एक ही मालवाहक वाहन गुजारा जाए। लेकिन कंपनियों ने विभाग के आदेशों की अवहेलना करते हुए पुल पर से भारी भरकम वाहनों की आवाजाही जारी रखी। नतीजतन चार दिन पहले होली के चौली में बना बैली ब्रिज भारी भरकम माल वाहक वाहनों की आवाजाही होने से ढह गया। जब यह पुल गिरा तो उसके ऊपर इन कंपनियों के दो टिपर गुजर रहे थे, जिनका भार 70 टन से अधिक था। इस घटना में एक चालक की मौत हो गई। अब पुल के निर्माण को लेकर कंपनी विभाग का सहयोग करेगी। इसमें जो भी खर्च आएगा। उसका भार अकेला विभाग नहीं उठाएगा। कंपनी को पुल निर्माण में आर्थिक सहायता देनी होगी। इसके लिए कंपनी के अधिकारियों ने हामी भी भर ली है। कोट
विज्ञापन


दो कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कंपनी को बार-बार यह चेतावनी दी गई थी कि वह अपने भारी भरकम वाहनों को पुल से न गुजारे, लेकिन कंपनी अपनी मनमानी करके पुल के ऊपर से मक से भरे वाहनों को गुजारती रही। -संजीव महाजन, अधिशासी अभियंता लोनिवि मंडल भरमौर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed