फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chatbots will assess the learning level of students from class 1 to 8

Himachal: चैटबॉट्स से होगा पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन

Tue, 21 May 2024 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 May 2024 06:14 PM IST
सार

प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही सीखने के स्तर का आकलन करने के लिए समग्र शिक्षा ने दो नए चैटबॉट्स लॉन्च किए हैं। 

विज्ञापन
Chatbots will assess the learning level of students from class 1 to 8
चैटबॉट्स से होगी पढ़ाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही सीखने के स्तर का आकलन करने के लिए समग्र शिक्षा ने दो नए चैटबॉट्स लॉन्च किए हैं। विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से लॉन्च किए गए इन चैटबॉट्स की मदद से कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूली बच्चों का आसानी से आकलन किया जा सकेगा। मंगलवार को शिक्षा सचिव राकेश कंवर और समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने इन चैटबॉट्स को लॉन्च किया। स्कूली बच्चों के उनकी कक्षाओं के अनुरूप सीखने के स्तर का आकलन के लिए विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) की ओर से दो चैटबॉट्स निपुण प्रगति (हिमाचल) और मूल्यांकन ( हिमाचल) लॉन्चकिए गए हैं। इनमें निपुण प्रगति चैटबॉट के माध्यम से पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन किया जाएगा, जबकि मूल्यांकन चैटबॉट से तीसरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों का आकलन किया जाएगा।

विज्ञापन


वीएसके की ओर से मंगलवार को इन चैटबॉट्स की प्रस्तुति शिक्षा सचिव राकेश कंवर और समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों को दी गई। इस दौरान चैटबॉट्स के माध्यम से बच्चों को सवाल भी किए गए। इन चैटबॉट्स से स्कूली बच्चों की परफॉर्मेंस की जानकारी संबंधित शिक्षकों को मिलेगी। इसकी पूरी जानकारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के पास भी पहुंचेगी। विद्या समीक्षा केंद्र इनसे मिले डेटा को ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर के लिए डैशबोर्ड पर प्रस्तुत करने के साथ ही इनकी विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार करेगा। इससे विभाग यह देख सकेगा कि प्रदेश के स्कूलों में बच्चे अपनी कक्षाओं के स्तर की पढ़ाई के अनुरूप सीख रहे हैं या नहीं। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार शिक्षा विभाग कदम भी उठा सकेगा।
विज्ञापन


बीते दिनों विद्या समीक्षा केंद्र ने एआई स्विफ्ट चैट एप लॉन्च किया था। इसमें छात्रों के सीखने के साथ-साथ शिक्षण और प्रशासनिक कार्यों को एकीकृत किया गया है। स्विफ्ट चैट के तहत स्मार्ट उपस्थिति, शिक्षक सहायक, शिक्षण चैटबॉट्स लॉन्च किए गए हैं। उपस्थिति चैटबॉट से शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति की दैनिक जानकारी ऑनलाइन शिक्षा विभाग को मिलने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed