फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chargesheet againest virbhadra govt to president.

सीएम, मंत्रियों के खिलाफ राष्ट्रपति को चार्जशीट

Fri, 23 Jan 2015 10:35 AM IST
Updated Fri, 23 Jan 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
chargesheet againest virbhadra govt to president.

अपने नेता प्रेम कुमार धूमल को घिरता देख अब भाजपा ने भी सीएम के खिलाफ लड़ाई तेज कर दी है। भाजपा के प्रदेश महासचिव रणधीर शर्मा ने कहा है कि विधायक सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी मुख्यमंत्री, मंत्रियों पर विभिन्न आरोपों के साथ एक नई चार्जशीट तैयार कर रही है। इसे राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


इस चार्जशीट में लगाए आरोपों पर भारत सरकार से जांच करवाई जाएगी। रणधीर शर्मा ने कहा है कि बिलासपुर जिले में वन माफिया को संरक्षण दिया जा रहा है। संबंधित जिले के एक मुख्य संसदीय सचिव भी इस बारे में प्रयास करते रहे, लेकिन वह भी इसे रोक नहीं पाए।
विज्ञापन


इसके लिए सरकारी स्तर पर दबाव बनाया जा रहा है। वीरवार को रणधीर शर्मा ने शिमला में एक पत्रकार वार्ता की। शर्मा ने कहा कि सरकार शीतकालीन प्रवास पर थी, तो सीएम को विकास कार्यों पर फोकस करना चाहिए था, पर वह भाजपा नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी में व्यस्त रहे। नए शगूफे शुरू कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच से नहीं डरती भाजपा

chargesheet againest virbhadra govt to president.

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता किसी जांच से डरते नहीं हैं। सीएम को अगर छानबीन का शौक है तो वह अपनी संपत्ति की जांच क्यों नहीं करवाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का भतीजा तो अब जमा दो कक्षा में पढ़ रहा है। अपने दोषी मंत्रियों को संरक्षण के देने अपने दोषी मंत्रियों को संरक्षण के देने लिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है। ब्यूरो

सरकार ने रंजिश में बदल दिए नियम
रणधीर शर्मा ने इस अवसर पर विधायक प्राथमिकता के सरकारी आदेश के पर्चे भी बांटे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने रंजिश में विधायक प्राथमिकता योजनाओं के नियम तक बदल दिए हैं। सरकार ने तय किया है कि जिन विभागों ने आरआईडीएफ के तहत लंबित प्राथमिकताओं की डीपीआर नहीं बनाई है, वे नहीं बनाई जाएंगी। वर्ष 2006-07 से 2012-13 के बीच की पुरानी योजनाओं का स्थानापन्न न किया जाए।

सीबीआई जांच से घबरा क्यों रहे धूमल?

chargesheet againest virbhadra govt to president.

हिमाचल प्रदेश मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष मंगलेट, राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया और कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी पर कड़ा पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि धूमल ने अपने दोनों ही कार्यकाल में वीरभद्र सिंह के विरुद्ध सीबीआई जांच करवाई और वीरभद्र सिंह दोनों ही बार पाक साफ होकर निकले। अब जब धूमल के कार्यकाल में हुई धांधलियों की सीबीआई की जांच की बात हो रही है तो वे इससे घबरा क्यों रहे हैं।

इन नेताओं ने कहा कि वीरभद्र सिंह के विरुद्ध भाजपा अपने नापाक इरादों में कभी सफल नहीं होगी और उनके षड्यंत्र का जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा के नेता प्रदेश में कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितताओं से घबरा गए हैं और हड़बड़ाहट में ऐसे बेतुका बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed