फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Charge Sheet Prepared in Siya Murder Case; File Sent to Prosecution Department

Mandi: सिया हत्याकांड में चार्जशीट तैयार, अभियोजन विभाग को भेजी फाइल

Sat, 23 May 2026 12:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2026 12:16 PM IST
सार

। प्रॉसिक्यूशन अब चार्जशीट, साक्ष्यों और जांच प्रक्रिया की कानूनी समीक्षा करेगा। यदि किसी तरह की कमी पाई जाती है तो पुलिस को उसे दूर करने के सुझाव दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Charge Sheet Prepared in Siya Murder Case; File Sent to Prosecution Department
मामले की जांच पूरी, चार्जशीट तैयार। - फोटो : संवाद

विस्तार

बहुचर्चित सिया हत्याकांड में पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट तैयार कर ली है। मामले को कानूनी तौर पर और मजबूत बनाने के लिए जांच फाइल प्रॉसिक्यूशन (अभियोजन) विभाग को भेजी गई है। प्रॉसिक्यूशन अब चार्जशीट, साक्ष्यों और जांच प्रक्रिया की कानूनी समीक्षा करेगा। यदि किसी तरह की कमी पाई जाती है तो पुलिस को उसे दूर करने के सुझाव दिए जाएंगे। प्रॉसिक्यूशन की राय मिलने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर इसी माह अदालत में चालान दायर किया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कोई भी कानूनी खामी नहीं छोड़ना चाहती।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार चार्जशीट में फोरेंसिक रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। पुलिस ने जांच के दौरान घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए तकनीकी साक्ष्यों पर भी विशेष फोकस रखा है। पुलिस का दावा है कि जुटाए गए तथ्यों के आधार पर अभियोजन पक्ष अदालत में मजबूत तरीके से पक्ष रख सकेगा। वहीं, मामले से जुड़े कई पहलुओं की कानूनी वैधता को सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में फाइल तैयार की गई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। बीते 13 अप्रैल को कॉलेज छात्रा सिया की दराट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को नघला नाला क्षेत्र से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed