फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   change in time schedule of HRTC buses plying for other states

बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों की समयसारिणी बदलने की तैयारी

Thu, 08 Apr 2021 10:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Apr 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
change in  time schedule of HRTC buses plying for other states
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों को जाने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों की समयसारिणी बदलने की तैयारी कर रही है। दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब में नाइट कर्फ्यू लग गया है, इसके चलते बसों की आवाजाही के समय में बदलाव का निर्णय लिया जाना है। सरकार ने निगम अधिकारियों से इस बारे में प्लान तैयार करने को कहा है। इन राज्यों में रात्रि 10 बजे से कर्फ्यू लगेगा। परिवहन निगम को इससे पहले ही इन राज्यों के बस अड्डों तक अपनी बसें पहुंचानी होंगी।

विज्ञापन

 

कैबिनेट बैठक में इस मामले पर चर्चा हो सकती है। अधिकारियों का मानना है कि एसओपी के तहत बाहरी राज्यों के रूटों पर बसें भेजी जानी हैं। हिमाचल से दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के लिए ढाई सौ से अधिक रूटों पर बसें चलती हैं। दिल्ली में निगम की दर्जनों बसें रात को पहुंचती हैं, जबकि कई रात को दिल्ली से शिमला, धर्मशाला, कुल्लू-मनाली पहुंचती हैं। कर्फ्यू लगने से रूट प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार को बाहरी राज्यों के लिए भेजी गई बसों में लोगों की आवाजाही कम रही।

विज्ञापन


दिल्ली, पंजाब में नाइट कर्फ्यू लगने से बस रूटों की समयसारिणी में बदलाव हो सकता है। परिवहन निगम के अधिकारियों को इसका प्लान तैयार करने के ल्रिए कहा है। - बिक्रम सिंह, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed