फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Change in the schedule of HRTC online booking counter

Shimla News: एचआरटीसी ऑनलाइन बुकिंग शेड्यूल में बदलाव

Thu, 15 May 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Change in the schedule of HRTC online booking counter
अब दोपहर 12 से रात 8 बजे तक करवा सकेंगे सीटों की बुकिंग
विज्ञापन

एचआरटीसी ने जारी किए आर्डर
पहले सुबह 10 से शाम 6 बजे तक थी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन बुकिंग काउंटर के समय में बदलाव किया है। अब शिमला के मॉल रोड के स्कैंडल प्वाइंट स्थित बुकिंग काउंटर पर टिकट बुकिंग का समय सुबह 10 बजे से बदलकर दोपहर 12:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कर दिया गया है। ऐसे में निगम के अधिकारियों की ओर से इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं।

राजधानी में हजारों की तादाद में पर्यटक शिमला घूमने आते हैं। इसके अलावा यहां रहने वाले स्थानीय निवासी जो काम से बाहर नौकरी करने या घूमने जाते थे, उन्हें भी नए शेड्यूल से लाभ होगा। वे लोग शाम के समय भी योजना बना सकेंगे और आसानी से टिकट बुक करवा कर सफर कर सकेंगे। एचआरटीसी अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय यात्रियों की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और बुकिंग प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। पहले यह सुविधा सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक ही सीमित थी, जिससे कई बार यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब रात के समय भी सुविधा उपलब्ध रहने से लोगों को काफी राहत होगी। बता दें कि यह फैसला खासकर पर्यटक सीजन को ध्यान में रखते हुए भी लिया गया है, जिससे राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed