फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Change in Portmore school uniform after 75 years

Shimla News: पोर्टमोर स्कूल की वर्दी में 75 वर्ष बाद बदलाव

Tue, 16 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Change in Portmore school uniform after 75 years
अब पेंट और शर्ट पहनकर स्कूल आएंगी छात्राएं
विज्ञापन

राजधानी का सबसे बड़ा कन्या स्कूल है पोर्टमोर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी कन्या स्कूल पोर्टमोर की छात्राएं अब नए लुक में नजर आएंगी। 75 साल बाद स्कूल वर्दी को बदला है। सलवार कमीज की जगह अब छात्राओं को पेंट शर्ट पहनकर स्कूल आना होगा। छात्राओं की नई वर्दी में ग्रे पेंट और सफेद शर्ट शामिल की है। स्कूल में 1768 छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। स्कूल की स्थापना 1948 में हुई थी।

स्कूलों में नई वर्दी लगाने के लिए सरकार की ओर से निर्देश दिए थे। इसमें छात्राओं के लिए सलवार-सूट, पेंट-शर्ट और स्कर्ट का विकल्प दिया था। पोर्टमोर स्कूल प्रमुख और एसएमसी की बैठक में छात्राओं को पेंट-शर्ट लगाने का फैसला लिया है। इससे पहले छात्राएं लाल सलवार, सफेद चेक सूट पहनकर स्कूल आती थीं। अभिभावक भी छात्राओं की वर्दी को लेकर बदलाव चाहते थे। छात्राओं की वर्दी में पेंट- शर्ट अभिभावकों की राय के बाद ही शामिल की है। अभिभावकों पर आर्थिक बोझ न पड़े इसलिए नई वर्दी के साथ सलवार सूट के साथ पहने जाने वाले स्वेटर और ब्लेजर ही लगाए हैं। सोमवार और शनिवार को छात्राएं ट्रैक सूट पहनेंगी, ट्रैक सूट ग्रे रंग का होगा, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार तीन दिन नई वर्दी पेंट- शर्ट पहनेंगी। इसमें कक्षा छठी से दसवीं तक ग्रे पेंट के साथ सफेद शर्ट और लाल टाई वर्दी का हिस्सा होंगी। इसके साथ ही लाल स्वेटर रहेगा। कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के लिए ग्रे पेंट सफेद शर्ट के साथ मैरून, सफेद धारीधार टाई होगी। इसके साथ काला स्वेटर होगा।
विज्ञापन



नेल पॉलिश और मेकअप करके आने पर रोक
छात्राएं नेल पॉलिश, शरीर पर टेटू, खुली और तंग मोरी की पेंट पहनकर अब स्कूल नहीं आ सकेंगी। छात्राओं को नई वर्दी के साथ टाई को शर्ट के पहले बटन को बंद करते हुए लगाना होगा। छात्राओं को दो चोटियां बनाकर ही स्कूल आना पड़ेगा। लंबे बालों वाली छात्राओं को रिबन बांधकर दो चोटी करनी होंगी। छोटे बाल वाली छात्राओं को हेयर बैंड के साथ हेयर पिन लगानी होगी। इसके अलावा मेकअप कर आने, आभूषण पहनने, ऊंची ऐड़ी के जूते या बूट पहनने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएमसी की बैठक में लिया फैसला : राखी
पोर्टमोर स्कूल की प्रधानाचार्य राखी पंडित ने बताया कि सरकार के दिए निर्देशों के बाद छात्राओं की वर्दी का रंग और रूप तय करने के लिए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के साथ बैठक हुई। छात्राओं की वर्दी में बदलाव को लेकर एसएमसी से राय ली है। अभिभावकों की मंजूरी के बाद ही छात्राओं को पेंट-शर्ट लगाने का फैसला लिया है। अभिभावकों पर आर्थिक बोझ न पड़े इसलिए स्वेटर और ब्लेजर में बदलाव नहीं किया है। छात्राओं को ग्रे पैंट और सफेद शर्ट नई वर्दी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article