फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   change in assessment pattern in the Himachal cabinet meeting

मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा असेसमेंट पैटर्न में बदलाव का मुद्दा

Sat, 16 Nov 2019 11:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Nov 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
change in assessment pattern in the Himachal cabinet meeting
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों में इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म कर शुरू किए असेसमेंट पैटर्न में बदलाव करने की तैयारी में है। वीरवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई आला अधिकारियों की बैठक में असेसमेंट के कुछ गैर वाजिब बिंदुओं को हटाने पर चर्चा हुई। इसके बाद मामले को कार्मिक विभाग के माध्यम से 18 नवंबर को मंत्रिमंडल बैठक में लाया जाना है।

विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों की ओर से चिह्नित विवादित बिंदुओ को हटाकर असेसमेंट प्रक्रिया को सरल बनाने पर चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलती है तो पंद्रह अंकों वाले असेसमेंट के नए पैटर्न से अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


सरकार ने 17 अप्रैल, 2017 को अधिसूचना जारी कर मोदी सरकार की तर्ज पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया खत्म कर दी थी। इसके स्थान पर कुछ मानक तय किए और उनके अनुसार अंकों का वितरण किया जाने लगा था। वर्तमान असेसमेंट प्रक्रिया सरकारी महकमों के लिए जी का जंजाल बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग हर भर्ती प्रक्रिया में चयनित न होने वाले अभ्यर्थी इस प्रक्रिया पर उठा रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार इसके पैटर्न में बदलाव करने की तैयारी में है। आला अधिकारियों की बैठक में असेसमेंट के दौरान अलग-अलग विषयों पर आधारित अंक वितरण पर चर्चा की गई। इस दौरान जमीन होने को लेकर दिए जाने वाले अंक जैसे कई बिंदुओें पर अफसरों ने सवाल उठाया।

हाई स्कूल, इंटर मीडिएट के अलावा विभिन्न तरह के सर्टिफिकेट के अंक दिए जाते हैं। कई बार लिखित परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले अभ्यर्थी सिर्फ इसलिए पिछड़ जाते हैं कि उनके असेसमेंट में अंक कम रह जाते हैं। इसी दिक्कत को देखते हुए अब सरकार प्रक्रिया में बदलाव कर रही है। 

गैर हिमाचलियों को नौकरी में तरजीह पर भी होगी चर्चा
सूत्रों का कहना है कि अफसरशाही देश की आंतरिक व्यवस्था, संविधान के प्रावधान और राष्ट्रीय एकता का हवाला देते हुए भर्ती नियमों में बदलाव के पक्ष में नहीं है। चूंकि, तीन महीने पहले मंत्रिमंडल ने नियमों में बदलाव को मंजूरी दी थी, ऐसे में माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल शिक्षा विभाग में लेक्चरार के पदों पर हुई भर्ती के विवाद के बाद इस मुद्दे पर भी चर्चा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed