हिमाचल: चांदनी शर्मा की फिल्म द डार्क लाइट को ऑस्कर की स्क्रीनिंग में मिली प्रशंसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रिंसेस हिमाचल के गोहर की चांदनी शर्मा की डेब्यू फिल्म द डार्क लाइट की स्क्रीनिंग ने यूएसए के मोंटगोमरी में शनिवार को धूम मचा दी। ऑस्कर स्क्रीनिंग के लिए मोंटगोमरी में देश-विदेश की चुनिंदा 25 फिल्मों में चांदनी की द डार्क लाइट फिल्म की स्क्रीनिंग को देखकर दर्शक भावुक हो उठे। फिल्म प्रदर्शन से मिली प्रशंसा से चांदनी बेहद उत्साहित हैं।
मोंटगोमरी से फोन पर ‘अमर उजाला’ से बातचीत में चांदनी ने बताया कि दुनिया भर के निर्माता और निर्देशकों ने द डार्क लाइट की कहानी को खूब सराहा। फिल्म में उनके अभिनय को नेचुरल एक्टिंग के तौर पर सराहा गया है। फिल्म के भावुक दृश्यों को देखकर दर्शकों की आंखों में पानी आ गया। चांदनी ने बताया कि 118 मिनट की द डार्क लाइट फिल्म बिना गानों, बिना मेकअप की पूरी तरह नेचुरल फिल्म है।
नो मेंस लैंड के निर्माता से भी मुलाकात
फिल्म के प्रदर्शन ने दर्शकों में एक अलग छाप छोड़ी है। चांदनी ने बताया कि वह अब परिणाम का इंतजार कर रही हैं। चांदनी के पिता गुलाब चंद शर्मा ने बताया कि चांदनी की फिल्म की स्क्रीनिंग को देश दुनिया के दर्शकों ने सराहा है।
चांदनी ने बताया कि मोंटगोमरी में उनकी मुलाकात 'नो मेंस लैंड 2001' के प्रोड्यूसर मार्क बसचेट से भी हुई। उन्होंने द डार्क लाइट की काफी प्रशंसा की। चांदनी शर्मा ने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग को अमेरिका के मोंटगोमरी में इंटरनेशनल फिल्म फेयर अवार्ड की स्क्रीनिंग में स्थान मिलने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।