{"_id":"f3e6edf5bd8193b61893adb78c720c6b","slug":"chandigarh-won-the-soccer-title-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ ने जीता फुटबाल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ ने जीता फुटबाल का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 19 Dec 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी जिला के सुंदरनगर कॉलेज ग्राउंड में चल रही नॉर्थ जोन सब जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब चंडीगढ़ टीम ने जीत लिया। फाइनल में चंडीगढ़ ने हरियाणा को 2-0 से पराजित किया। समापन पर मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। आश्रय भारद्वाज ने मैच के 11वें मिनट में पहला गोल किया। पहले हाफ में हरियाणा की टीम कोई गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में भी चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने दबाव बनाए रखा। मैच के 90वें मिनट में उदयवीर सिंह ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर का खिताब चंडीगढ़ के यशोबर्धन नेहरा, मैन ऑफ द मैच आश्रय भारद्वाज को चुना गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट हरियाणा के नीरज रहे।
विज्ञापन
समापन पर मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में फुटबाल खेल ने अपनी नई और अनूठी पहचान बनाई है। इसका श्रेय प्रदेश फुटबाल संघ के प्रयासों को जाता है। कहा कि शिक्षा क्षेत्र में एक फुटबाल अकादमी खोलने की संघ के महासचिव दीपक शर्मा की मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।
इस दौरान संघ के महासचिव दीपक शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश खन्ना, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष नरेश राणा, पीआरओ सत्यदेव शर्मा, फिजियो संजीव पवार, मंडी संघ के अध्यक्ष लीला बिलास शर्मा, पंकज शर्मा, विरेंद्र सेन, प्रवीण शर्मा, खेल आयोजन समिति के सचिव डा. सीपी कौशल, प्रिंसिपल पूर्णिमा आदि मौजूद रहे।