फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chandigarh Missing Trekker Rescue by Police team found in Rasol Malana Trek

Kullu News: 13 घंटे बाद रसोल की पहाड़ी में मिला चंडीगढ़ का ट्रैकर, रास्ता भटकने से हुआ लापता

Thu, 09 Nov 2023 06:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 09 Nov 2023 06:07 PM IST
सार

अरुण छलाल व रसोल होकर मलाणा ट्रैक पर निकला था। लेकिन रसोल की ऊंची चोटियों पर बुधवार देर शाम करीब 7:00 बजे अचानक वह रास्ता भटक गया।

विज्ञापन
Chandigarh Missing Trekker Rescue by Police team found in Rasol Malana Trek
रेस्क्यू टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के रसोल-मलाणा ट्रैक से लापता ट्रैकर 13 घंटे बाद सुरक्षित मिल गया है। जरी पुलिस और मणिकर्ण की नेगी रेस्क्यू टीम को रसोल की पहाड़ी में यह सफलता मिली है। रातभर तलाशी करने के बाद वीरवार सुबह खरड़, चंडीगढ़ के रहने वाले अरुण को ढूंढ निकाला गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ट्रैकर छलाल व रसोल होकर मलाणा ट्रैक पर निकला था। लेकिन रसोल की ऊंची चोटियों पर बुधवार देर शाम करीब 7:00 बजे अचानक वह रास्ता भटक गया। उसने इसकी सूचना पहले अग्निशमन कुल्लू का दी। इसके बाद मणिकर्ण में जरी पुलिस चौकी को सूचना दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने नेगी रेस्क्यू दल के साथ तलाशी शुरू की। वीरवार सुबह पुलिस व स्थानीय रेस्क्यू टीम पर्यटक के पास पहुंची और उसे सुरक्षित जरी लाया गया, जहां उसका मेडिकल भी करवाया गया।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि रसोल-मलाणा ट्रैक रूट एक पर्यटक ट्रैकर रास्ता भटक गया था। पुलिस ने रेस्क्यू दल के साथ तलाश किया है। एसपी ने ट्रैकिंग जाने वाले ट्रैकरों से पुलिस में अपना पंजीकरण करवाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed