फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chances of snowfall in himachal.

हिमाचल में बदला मौसम, बर्फबारी के आसार

Mon, 12 Jan 2015 10:22 AM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
chances of snowfall in himachal.

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। प्रदेश में 12 से 16 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। लोहड़ी और मकर संक्रांति पर सूबे के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार को भी राजधानी शिमला समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादल छाए रहे। बादलों के चलते भले ही पहाड़ों की रानी शिमला में तापमान कुछ बढ़ा, लेकिन बारिश व बर्फबारी की भी संभावना बन गई है। शिमला में रविवार को न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 12 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होगा। 13, 14 और 15 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। 16 जनवरी को प्रदेश के पर्वतीय एवं मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। 17 जनवरी से मौसम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान

chances of snowfall in himachal.

शिमला का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डलहौजी का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊना का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केलांग का न्यूनतम तापमान -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा का न्यूनतम तापमान - 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed