फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chances of rain and snowfall in the high mountain districts of Himachal Pradesh today

Himachal: उच्च पर्वतीय जिलों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में कैसा रहेगा मौसम

Tue, 29 Oct 2024 01:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Oct 2024 01:14 AM IST
सार

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रविवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 5.6, मनाली में 8.2, समदो में 6.5, रिकांगपिओ में 8.5, भुंतर में 9.8, सोलन में 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
Chances of rain and snowfall in the high mountain districts of Himachal Pradesh today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला सहित शिमला, चंबा, कुल्लू, मंडी व कांगड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मंगलवार से लेकर तीन नवंबर तक धूप खिली रहने के आसार हैं। रविवार रात ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 और कुकुमसेरी में 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। रविवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान 5.6, मनाली में 8.2, समदो में 6.5, रिकांगपिओ में 8.5, भुंतर में 9.8, सोलन में 11.0, शिमला में 12.0, चंबा में 13.2, धर्मशाला में 14.0, मंडी में 14.1, कांगड़ा में 14.3, हमीरपुर में 14.7, बिलासपुर में 17.2 और नाहन में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। शिमला में शाम के समय हल्के बादल छा गए।

विज्ञापन

कहां कितना रहा अधिकतम पारा
सोमवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 32.5, ऊना में 32.4, बिलासपुर में 31.2, भुंतर में 30.6, सुंदरनगर में 30.3, कांगड़ा में 29.8, चंबा-सोलन में 29.4, नाहन में 28.3, मंडी में 27.9, धर्मशाला में 24.3, शिमला में 24.0 और मनाली में 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed