{"_id":"65312e669fc7f6a05f0f4c18","slug":"chamba-s-manesh-thakur-won-gold-in-wrestling-will-now-play-nationals-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा के मनेष ठाकुर ने कुश्ती में जीता स्वर्ण, अब खेलेंगे नेशनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा के मनेष ठाकुर ने कुश्ती में जीता स्वर्ण, अब खेलेंगे नेशनल
Thu, 19 Oct 2023 06:56 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Oct 2023 06:56 PM IST
सार
मनेष ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल के छात्र हैं। पिता जगदीश चंद अध्यापक हैं। माता चाखी ठाकुर गृहिणी हैं। शारीरिक शिक्षक धर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि मनेष जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन
मनेष ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
64वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कुश्ती वर्ग में 86 किलोग्राम भार वर्ग में चंबा के मनेष ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर दिल्ली में होने वाली छात्र वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम में स्थान पक्का किया। मनेष ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल के छात्र हैं। पिता जगदीश चंद अध्यापक हैं। माता चाखी ठाकुर गृहिणी हैं। शारीरिक शिक्षक धर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि मनेष जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मेडल जीत चुके हैं। प्रतियोगिता में हमीरपुर विजेता और रनरअप का खिताब कांगड़ा को मिला है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समन्वयक डॉ. संजय कुमार, जगदीश कुमार और रमेश लाल ने बताया कि 74 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के सूरज चंदेल प्रथम, हमीरपुर के यशपाल दूसरे, सिरमौर के हर्षित तीसरे और मंडी के रोहित ठाकुर चौथे पायदान पर रहे। 79 किलाे वर्ग में हमीरपुर के राजेंद्र धीमान पहले, मंडी के सिद्धार्थ ठाकुर दूसरे, कांगड़ा के चेतन तीसरे, ऊना के साहिल राणा चौथे स्थान पर रहे। 86 किलोग्राम भार वर्ग में चंबा के मनेष ठाकुर पहले, कांगड़ा के पर्व जम्वाल दूसरे, ऊना के अमित तीसरे और हमीरपुर के नीरज चौथे पायदान पर रहे। 92 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन के अनुराग राणा प्रथम, मंडी के पियूष द्वितीय, कांगड़ा वंश तृतीय और कुल्लू के दिपांशु चतुर्थ स्थान पर रहे। 125 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर के रजत प्रथम, मंडी के शौर्यवीर द्वितीय, कांगड़ा के आयुष तृतीय और चंबा के आदित्य ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन