{"_id":"6a86be64c050d2986f08803d","slug":"chamba-road-accident-pickup-falls-into-500-foot-deep-ravine-on-gahra-piyuhra-road-woman-dies-three-injured-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा सड़क हादसा: 800 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप; महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा सड़क हादसा: 800 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप; महिला की मौत, चार घायल
Thu, 20 Aug 2026 02:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:14 PM IST
सार
चंबा जिले में गैहरा-पियुहरा मार्ग पर गुरुवार को एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
चंबा में सड़क हादसा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गैहरा-मरोर सड़क पर गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा चोंरा मोड़ के पास हुआ। चालक कैंची मोड़ को काटने के लिए पिकअप को बैक कर रहा था। इसी दौरान वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और पिकअप करीब 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पिकअप गैहरा से मरोर की ओर जा रही थी। रास्ते में चार लोगों ने चालक से लिफ्ट ली थी।
विज्ञापन
चोंरा मोड़ के पास मोड़ काटने के लिए चालक ने जैसे ही वाहन को पीछे किया, पिकअप अनियंत्रित होकर लुढ़क गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन दो हिस्सों में टूट गया। उसमें सवार लोग खाई में अलग-अलग स्थानों पर जा गिरे। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतका को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हादसे में कजनो देवी (55) पत्नी कृष्ण चंद निवासी गांव दुमाला की मौत हो गई। घायलों में पिकअप चालक ललित कुमार (28) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव सुईया, डाकघर गैहरा, अलका देवी (32) पत्नी श्याम लाल निवासी गांव दुमाला, डाकघर पियुहरा और सुरेश कुमार (40) पुत्र केहर सिंह निवासी गांव कुठेड़, डाकघर पियुहरा शामिल हैं। अलका देवी की छाती में गंभीर अंदरूनी चोट होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है। अन्य दो घायल मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती हैं। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पिकअप चालक मोड़ पर वाहन को बैक कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज लाते ही शुरू कर दिया घायलों का इलाज
हादसे में घायल हुए लोगों को पहुंचाते ही मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल, सर्जन डॉ. रोहित और डॉ. अरविंद भाटिया भी मौजूद रहे। एक घायल की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ है। चिकित्सकों ने उसका शुक्रवार को ऑपरेशन करने की बात कही है।