फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba News: teaching staff appointed in school after students protest

Chamba News: छात्रों के सड़क पर उतरने के बाद तीन शिक्षकों की तैनाती

Mon, 08 May 2023 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 May 2023 12:19 PM IST
सार

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारु रूप से चलाने के लिए तीन और शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Chamba News: teaching staff appointed in school after students protest
फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

कक्षाएं छोड़कर सड़क पर उतरने के कुछ ही घंटों के बाद अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लामू में आखिरकार भरमौर प्रशासन ने हरकत में आते हुए तीन शिक्षकों की तैनाती के फरमान जारी कर दिए हैं। लिहाजा, अब प्रतिनियुक्ति के आधार पर स्कूल में अध्यापक बच्चों को शिक्षा की धारा के साथ जोड़ने का प्रयास करेंगे। इससे बच्चों की पढ़ाई अब किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होगी। शिक्षकों की तैनाती होने से विद्यार्थियों ने भी कुछ अदद राहत की सांस ली है। 

विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लामू में जमा एक और दो कक्षाओं के लिए एक भी प्रवक्ता न होने से खिन्न विद्यार्थी शनिवार को कक्षाएं छोड़कर सड़क पर उतर पड़े। प्रवक्ताओं के पद खाली होने से दूरदराज के गांवों से स्कूल में पहुंच कर विद्यार्थियों को खाली बैठकर समय व्यतीत करना पड़ रहा था। हालांकि, भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजकीय माध्यमिक पाठशाला लामू को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तो कर दिया गया लेकिन स्कूल में स्टाफ की तैनाती नहीं की गई।
विज्ञापन


स्कूल में प्रधानाचार्य सहित प्रवक्ताओं के पांच, टीजीटी नॉन मेडिकल का एक, कला अध्यापक का एक, पीईटी, क्लर्क सहित एलए के पद खाली पड़े हैं। इससे गुस्साए विद्यार्थियों ने शनिवार को लामू-हिलिंग मुख्य सड़क पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे होली के तहसीलदार होली प्रकाश चंद, होली स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत कर बच्चों और ग्रामीणों को समझा बुझाकर विद्यार्थियों को कक्षाओं में भेजा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारु रूप से चलाने के लिए तीन और शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed