{"_id":"65266a164216bd5a72014429","slug":"chamba-news-spahan-high-school-students-wins-silver-and-bronze-medal-in-kabaddi-and-athletics-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: शारीरिक शिक्षक का पद खाली फिर भी जीते तीन पदक, जमकर नाचे छात्र और शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: शारीरिक शिक्षक का पद खाली फिर भी जीते तीन पदक, जमकर नाचे छात्र और शिक्षक
Wed, 11 Oct 2023 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 11 Oct 2023 05:20 PM IST
सार
पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी छात्रों को मलाल रहा कि अगर स्कूल में शारीरिक शिक्षक होता तो वे स्वर्ण पदक भी जीत सकते थे। वर्तमान स्कूल में शारीरिक शिक्षक समेत पीईटी, टीजीटी आर्ट्स और भाषा अध्यापक के पद लंबे समय से रिक्त हैं।
विज्ञापन
स्कूल में नाचते छात्र और शिक्षक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय उच्च पाठशाला सपाहण में शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीईटी) का पद खाली होने के बाद भी विद्यार्थियों ने कमाल कर दिखाया है। बिना पीईटी विद्यार्थियों ने कबड्डी प्रतियोगिता, 200 और 400 मीटर की दौड़ में दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। बच्चों की मेहनत के दम पर मिली जीत पर शिक्षक भी जमकर नाचे।
विज्ञापन
पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी छात्रों को मलाल रहा कि अगर स्कूल में शारीरिक शिक्षक होता तो वे स्वर्ण पदक भी जीत सकते थे। वर्तमान स्कूल में शारीरिक शिक्षक समेत पीईटी, टीजीटी आर्ट्स और भाषा अध्यापक के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इसका खामियाजा विद्यालय में शिक्षारत 57 विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्कूल में हड़ला पंचायत के गांव सपाहण, बंजवाड़, गुनु, बनोटू, हड़ला, भरान, तलाई, कन्हार, धुरासप्पड़ से विद्यार्थी पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। स्कूल प्रबंधन समिति ने रिक्त पदों को भरने की मांग सरकार से उठाई है। शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार स्कूलों में रिक्त पद भर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूल में शारीरिक शिक्षा अध्यापक, पीईटी, टीजीटी आर्ट्स और भाषा अध्यापक के पद लंबे समय से रिक्त हैं। कई बार पद भरने की मांग उठाई गई, लेकिन, कुछ नहीं हुआ। शारीरिक शिक्षक न होने से बच्चों की खेल प्रतिभा नहीं निखर पा रही है। सरकार और विभाग रिक्त पदों को जल्द भरें। - रमेश कुमार, उपप्रधान हड़ला पंचायत
अध्यापकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई और खेल गतिविधियों में बच्चे निपुण नहीं हो पा रहे हैं। सरकार रिक्त पद भरती है तो क्षेत्र के स्कूली बच्चों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में तैनात अध्यापकों को ही अन्य विषयों की कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। इससे काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। - बलदेव, वार्ड सदस्य
स्कूलों में बेहतर शिक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कुछ और ही दिखता है। सपाहण स्कूल वर्ष 2010 में स्तरोन्नत हुआ। तब से लेकर वर्तमान समय तक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की तैनाती नहीं हो पाई है। इससे बच्चों की प्रतिभा दबकर रह गई है। - मान सिंह, ग्रामीण
विद्यार्थी मीलों का सफर तय कर पढ़ाई के लिए सपाहण स्कूल पहुंचते हैं। अध्यापकों के पद रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पद भरने के लिए कई बार शिक्षा विभाग को ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर भी भेजे, लेकिन अभी तक पदों को नहीं भरा जा सका है। - घिंद्र सिंह, ग्रामीण