फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba news: blackout in villages in chamba himachal pradesh no power supply since last 17 days

Chamba News: कुलाला और शौल गांव में 17 दिन से बिजली नहीं, 150 परिवार अंधेरे में

Mon, 23 Jan 2023 02:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तीसा (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Jan 2023 02:16 PM IST
सार

बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों का रुख करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
chamba news: blackout in villages in chamba himachal pradesh no power supply since last 17 days
चंबा के चुराह की बौंदेड़ी पंचायत के शौल में लगा ट्रांसफार्मर। - फोटो : संवाद

विस्तार

चुराह उपमंडल की बौंदेड़ी पंचायत के कुलाला और शौल गांव को 17 दिन बाद भी विद्युत बोर्ड बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया है। बिजली आपूर्ति बंद होने का खामियाजा क्षेत्र के 150 परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, स्कूली बच्चों को 11 मार्च आरंभ हो रही दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी मोमबत्ती की लौ में करनी पड़ रही है। बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए दूसरे गांवों का रुख करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


वहीं, क्षेत्र में आटा चक्कियां भी बंद पड़ी हैं। ग्रामीणों को गेहूं पिसवाने के लिए 10 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर बिजली की सप्लाई को बहाल करवाने की मांग उठाई है। कुलाला और शौल गांवों के लिए रखवाया गया ट्रांसफार्मर 17 दिन पूर्व जल जाने के बाद भी गांव आज तक रोशन नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से ग्रामीण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल तक नहीं कर पा रहे हैं। इतने दिन बाद भी बिजली सप्लाई सुचारू न होने से ग्रामीणों की जिंदगी आदिवासियों सी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण राकेश कुमार,लालचंद, हेमराज, किशन चंद, पिंकू, आलम राम, मानसा राम, जगदीश ने बताया कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों विशेषकर गृहणियों और बीमार लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बिजली बिलों की समयानुसार अदायगी न होने पर बोर्ड प्रबंधन बिजली कनेक्शन काटने के लिए आदेश जारी कर देता है। 


बिजली का ट्रांसफार्मर जलने से यह नौबत पेश आई है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवाने के लिए आलाधिकारियों को सूचित किया गया है। जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवा दी जाएगी।  - दीवान चंद, सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed