फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   chamba medical college record under investigation

जांच के डर से पूर्व प्रिंसिपल ने गायब कर दिया रिकॉर्ड

Thu, 09 Aug 2018 12:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 09 Aug 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
chamba medical college record under investigation

वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सस्पेंड चल रहे चंबा मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल ने रिकॉर्ड को गायब कर दिया है। राज्य सरकार ने अब पूर्व प्रिंसिपल को चेतावनी नोटिस जारी कर रिकॉर्ड जमा करने को कहा है।    

विज्ञापन


रिकॉर्ड गायब होने का खुलासा उस समय हुआ, जब प्रदेश सरकार ने जांच के लिए रिकॉर्ड मांगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकार को अवगत कराया गया कि जिस दिन सरकार ने पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ एक्शन लिया, उसके बाद वह रिकॉर्ड अपने साथ कहीं ले गए हैं। इससे अब मामले की जांच अटक गई है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कॉलेज में गड़बड़ी की आशंका के चलते प्रदेश सरकार ने ऑडिट कराया था। ऑडिट कराने के लिए बाकायदा शिमला से विशेष टीम चंबा मेडिकल कॉलेज भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताएं मिलीं। टीम ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी, जिसके बाद प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया। सरकार ने कार्रवाई करते हुए उनका हेडक्वार्टर शिमला फि क्स कर दिया था।

मेडिकल कॉलेज कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खुला था। वर्ष 2017 में यहां 100 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का पहला बैच बैठा। अब अगस्त में यहां दूसरा बैच बैठाया जाना है। कॉलेज में अब तक 72 विद्यार्थियों से अधिक का प्रवेश हो चुका है। 


चंबा मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल कॉलेज का रिकॉर्ड अपने साथ ले गए हैं। उन्हें रिकॉर्ड सरकार को सौंपने की बात कही गई है। - बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed