{"_id":"6638e4dd72ac8c3f9300d75a","slug":"chamba-man-found-corona-positive-in-tanda-medical-college-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona virus In HP: टांडा मेडिकल कॉलेज में चंबा का व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों ने किया होम आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona virus In HP: टांडा मेडिकल कॉलेज में चंबा का व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों ने किया होम आइसोलेट
Mon, 06 May 2024 07:40 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 06 May 2024 07:40 PM IST
सार
शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में 77 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें चंबा के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। यह व्यक्ति हिमाचल पुलिस में सेवारत है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की समस्या
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मशाला: चंबा में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में 77 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें चंबा के एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। यह व्यक्ति हिमाचल पुलिस में सेवारत है। बुखार और जुकाम से पीड़ित होने पर उन्होंने जांच करवाने का निर्णय लिया। रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही उन्हें प्रशासन की ओर से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विभाग ने संक्रमित को होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 77 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को सामने आई। यह जानकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील भट्ट ने सोमवार को दी है। लोगों को सलाह दी है कि कोरोना के लक्षण दिखते ही तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सूद ने बताया के चंबा से कोरोना पॉजिटिव निकले मरीज के बारे में जानकारी मिलते ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन