फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba: Jairam Thakur says Himachal is going through a challenging phase; no work has been done in four years.

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा, चार साल में कोई काम नहीं हुआ

Mon, 19 Oct 2026 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/रैत (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/रैत (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Oct 2026 05:45 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल में कोई काम नहीं हुआ है। हिमाचल प्रदेश इस समय चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है, लेकिन सरकार के पास इससे बाहर निकलने के लिए न कोई सोच है और न ही समझ।

विज्ञापन
Chamba: Jairam Thakur says Himachal is going through a challenging phase; no work has been done in four years.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चार साल में कोई काम नहीं हुआ है। हिमाचल प्रदेश इस समय चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है, लेकिन सरकार के पास इससे बाहर निकलने के लिए न कोई सोच है और न ही समझ। उन्होंने सरकार के कामकाज को निराशाजनक बताया। चंबा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे जयराम ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बाहर करना है।

विज्ञापन


केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल में भाजपा की सरकार मिलकर प्रदेश का विकास करेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश में रुके विकास कार्यों को गति दी जाएगी। कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है। पंचायती राज और शहरी निकाय चुनावों में पार्टी को मिली जीत इसका प्रमाण है। वहीं, कांग्रेस की हार से उसकी गुटबाजी उजागर हुई है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कम अंतर से हार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार दोगुना मेहनत की जा रही है।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भटियात और लिल्ह में कार्यक्रम शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। भटियात में जनरेटर की व्यवस्था कर कार्यक्रम शुरू करना पड़ा, जबकि लिल्ह में भी कुछ ही देर में बिजली चली गई। अधिकारियों ने बिजली पीछे से बंद होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और उनकी आवाज बुलंद रहेगी। अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद बिजली बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्ही पत्रकार सना खान के सवालों का दिया जवाब
इस दौरान नन्ही पत्रकार सना खान ने जयराम ठाकुर का साक्षात्कार लिया। उनके सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी राजनीति में आने की कल्पना नहीं की थी। परिस्थितियां बनती गईं और समाजसेवा करते हुए मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे। उन्होंने पांच साल तक हिमाचल की सेवा करने का अवसर देने के लिए जनता, बुजुर्गों और पार्टी नेताओं का आभार जताया। सना के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्होंने बिटिया को शुभकामनाएं भी दीं।

Trending Videos

मित्रों के घर भरने में जुटी सुक्खू सरकार : जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उसे लोनप्रिय सरकार करार दिया। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं, संस्थानों पर ताले लगाए जा रहे हैं और सरकार अपने मित्रों के घर भरने में जुटी है। प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़कर 1.20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ठाकुर ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के पांच वर्षों में 19,600 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में कर्ज 69,600 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विकास कार्यों पर विराम लगा है तो इतनी बड़ी राशि खर्च कहां हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार मंत्रियों के बजाय मित्र चला रहे हैं और विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार हो रहा है। केंद्र से मिलने वाले बजट का इस्तेमाल भी सरकार बचाने के लिए किए जाने का आरोप लगाया।
 

उन्होंने पंचायत चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव टालने के प्रयास किए, लेकिन भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित की। चुनाव परिणामों से सरकार के प्रति जनता का रुख स्पष्ट हो गया है। उन्होंने कांग्रेस पर चुनाव के समय झूठी गारंटियां देने और अब नए जिलों के गठन की बातों से लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के समय शुरू की गई हिमकेयर और सहारा जैसी योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने जनहित में खोले गए संस्थान बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का काम विकास करना है, न कि संस्थानों पर तालाबंदी करना। उन्होंने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरों पर भी तंज कसा। कार्यक्रम में कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व विधायक विशाल नैहरिया और जिला परिषद अध्यक्ष सीमा चौधरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed