{"_id":"5e00a4dd8ebc3e87da176e2d","slug":"chamba-get-first-position-in-mnrega-work-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा कार्य करवाने में मंडी को पछाड़ कर चंबा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा कार्य करवाने में मंडी को पछाड़ कर चंबा अव्वल
Tue, 24 Dec 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 24 Dec 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में मनरेगा कार्य करवाने में मंडी को पछाड़कर चंबा जिला अव्वल रहा है। चंबा जिले ने मार्च से दिसंबर 2019 तक ही मनरेगा कार्यों पर 98.68 करोड़ खर्च कर दिए हैं, जबकि मंडी जिले ने दिसंबर तक 95.90 करोड़ खर्च किए हैं। बीते वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रदेश में कुल 849 करोड़ के मनरेगा कार्य हुए थे। इस साल यह आंकड़ा नौ माह में 450 करोड़ तक ही पहुंचा है।
विज्ञापन
बीते वित्तीय वर्ष में मंडी ने 184.42 करोड़ के मनरेगा कार्य करवाए थे और प्रदेश में अव्वल रहा था। कांगड़ा 161.52 करोड़ के कार्यों के साथ दूसरे और 129.42 करोड़ के कार्यों के साथ चंबा तीसरे स्थान पर रहा था। वर्ष 2019-20 के नौ माह में ही चंबा पहले और मंडी दूसरे स्थान पर आ गया है। कांगड़ा 72.84 करोड़ के कार्यों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
अन्य जिलों में सिरमौर में 32.87 करोड़, बिलासपुर में 13.30, हमीरपुर में 19.17, किन्नौर में 18.84, कुल्लू में 31.08, लाहौल-स्पीति में 2.93, शिमला में 27.44, सोलन में 13.44 और ऊना में 22.61 करोड़ के मनरेगा कार्य मार्च से दिसंबर 2019 तक हो चुके हैं।
विज्ञापन
उधर, परियोजना अधिकारी एवं उपनिदेशक डीआरडीए हमीरपुर केडीएस कंवर ने कहा कि दिसंबर तक चंबा जिले में मनरेगा कार्यों पर 98.68 करोड़ खर्च किए हैं। बीते वर्ष सबसे ज्यादा मनरेगा कार्यों वाला जिला मंडी इस बार अभी तक 95.90 करोड़ खर्च कर दूसरे स्थान पर है।