{"_id":"686756b30c28f748aa0fb0ff","slug":"chamba-a-trolley-loaded-with-tiles-fell-into-a-ditch-on-bharmour-pathankot-highway-driver-died-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर टाइलों से भरा ट्राला खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर टाइलों से भरा ट्राला खाई में गिरा, चालक की मौत
Fri, 04 Jul 2025 09:51 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:51 AM IST
सार
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर शुक्रवार सुबह चनेड़ के समीप अल सुबह टाइलों से भरा ट्राला खाई में गिर गया। हादसे में चालक की माैत हो गई है।
विज्ञापन
टाइलों से भरा ट्राला खाई में गिरा, चालक की मौत।
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे पर शुक्रवार सुबह चनेड़ के समीप अल सुबह टाइलों से भरा ट्राला खाई में गिर गया। हादसे में चालक की माैत हो गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद माैके पर पहुंचे पुलिस की टीम ने घायल चालक को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन