{"_id":"5f7c91eb7bf6ef1431335542","slug":"challenge-for-election-commission-to-conduct-panchayat-elections-in-coronavirus-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में पंचायत चुनाव करवाना आयोग के लिए चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में पंचायत चुनाव करवाना आयोग के लिए चुनौती
Wed, 07 Oct 2020 11:21 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कोरोना काल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने को चुनाव आयोग तैयारी में जुटा है ताकि चुनाव के दौरान संक्रमण से भी बचा जा सके और मतदान में भी कोई बाधा न आए। चुनाव आयोग के लिए कोरोना काल में चुनाव कराना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को अधिकारियों के साथ इस मसले को लेकर विस्तार से चर्चा करेगा ताकि प्रदेश में कोरोना काल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने को लेकर रणनीति को अंतिम रूप भी दिया जा सके।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना काल में पंचायती राज संस्थाओ के चुनाव कराना चुनाव आयोग चुनौती मान रहा है। बिहार सहित कई अन्य प्रदेशों में भी कोरोना काल में चुनाव कराए जा रहे हैं। इन चुनावों के लिए भी केंद्र सरकार ने दिशा निर्दश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग कोरोना काल में अन्य राज्यों में कराए जा रहे चुनावों की व्यवस्था को लेकर भी अध्ययन कराने की तैयारी की है ताकि किसी भी प्रकार के संक्रमण को फैलने से बचा जा सके।
चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि प्रदेश में कोरोना काल में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कराने चुनौती से कम नहीं हैं। आयोग की बुधवार को होने वाली बैठक का प्रमुख एजेंडा यही है कि कोरोना काल में कैसे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में संक्रमण से बचा जाए।