फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   challan on sanjouli-igmc road

अलर्ट! संजौली-आईजीएमसी रोड पर होंगे चालान

Sun, 11 May 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 11 May 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
challan on sanjouli-igmc road

सावधान हो जाइए। सोमवार से संजौली से आईजीएमसी रोड पर खड़ी होने वाली गाड़ियों के चालान किए जाएंगे। इस रोड पर शाम से सुबह तक करीब 150 गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी होती हैं। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को सभी गाड़ियों पर वार्निंग स्लिप चिपका दी हैं।

विज्ञापन


शनिवार रात को पुलिस ने ओक ओवर और कमला नेहरू रोड पर खड़ी 34 गाड़ियों के चालान किए हैं। आईजीएमसी रोड प्रतिबंधित है। यहां गाड़ी लाने के लिए रोड परमिट चाहिए। अक्सर लोग शाम सात बजे के बाद गाड़ियां खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन


शहर में बढ़ती गाड़ियों की संख्या और सीमित पार्किंग होने के कारण लोग खाली जगह पर गाड़ी खड़ी कर देते हैं लेकिन कई मर्तबा सड़कों की दोनों ओर गाड़ियां पार्क होने की वजह से 108 एंबुलेंस को निकलने में दिक्कत होती है। इस तरह की शिकायतें आने के बाद ट्रैफिक पुलिस अब लोगों को ढिलाई देने के मूड में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात को ओकओवर के पास खड़ी 17 गाड़ियों के चालान किए गए हैं। प्रतिबंधित सड़क होने के कारण प्रत्येक गाड़ी मालिक को 1500 रुपये जुर्माना भुगतना होगा। कमला नेहरू अस्पताल रोड पर खड़ी 17 गाड़ियों के चालान किए गए, इसमें प्रत्येक गाड़ी मालिक को 500 रुपये जुर्माना भरना होगा।

इतना भरना होगा जुर्माना

आप के पास अगर रोड परमिट है तो गाड़ी खड़ी करने पर आपको 1000 रुपये जुर्माना भरना होगा। रोड परमिट नहीं है और गाड़ी खड़ी कर दी तो 1500 से 3000 हजार जुर्माना होगा। पुलिस के पास चालान 1500 में भुगत जाएगा लेकिन अदालत में राशि 3000 हजार हो जाएगी।


रात में करेंगे चालान
डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि ओक ओवर और केएनएच रोड पर 34 गाड़ियों के चालान किए गए हैं। सोमवार शाम से संजौली से आईजीएमसी रोड पर खड़ी गाड़ियों के चालान होंगे। रविवार को सभी गाड़ियों में वार्निंग स्लिप चिपका दी गई है। लोगों से आग्रह है कि इन जगहों पर गाड़ियां पार्क न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed