फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Challan of 42 vehicles in Khalini and Chakkar 35 thousand fine

Shimla News: खलीनी, चक्कर में 42 वाहनों के चालान, 35 हजार जुर्माना, ट्रैफिक मजिस्ट्रेट की अगुवाई में कार्रवाई

Thu, 23 May 2024 10:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 23 May 2024 10:16 PM IST
सार

राजधानी शिमला में गुरुवार को ट्रैफिक मजिस्ट्रेट शिमला सोमदेव शर्मा ने चक्कर और खलीनी में सुबह 9 से 1 बजे तक की गई कार्रवाई के दौरान करीब 405 वाहनों का निरीक्षण किया गया। 

विज्ञापन
Challan of 42 vehicles in Khalini and Chakkar 35 thousand fine
खलीनी में ट्रैफिक मजिस्ट्रेट का नाका - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में यातायात नियमों को ताक पर रखकर कुछ निजी बसों का संचालन किया जा रहा है। खलीनी के पास गुरुवार को निरीक्षण के दौरान पकड़ी गई बसों के चालक-परिचालक वर्दी में नहीं मिले, एक कंडक्टर लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए मौके पर 6 निजी बसों के चालान काटे गए।

विज्ञापन


ट्रैफिक मजिस्ट्रेट शिमला सोमदेव शर्मा ने बसों में दोबारा अनियमितताएं पाए जाने पर जब्त करने के आदेश दिए हैं। चक्कर और खलीनी में सुबह 9 से 1 बजे तक की गई कार्रवाई के दौरान करीब 405 वाहनों का निरीक्षण किया गया। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 42 वाहनों के चालान कर 38 रुपये जुर्माना वसूला गया। शहर में चल रहे वाहनों विशेषकर निजी बसों में नियमों के उल्लंघन और अवैध पार्किंग को लेकर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट शिमला की टीम ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान बसों के दस्तावेजों की जांच भी की गई।
विज्ञापन


यात्रियों को टिकटें भी नहीं दिए थे। निरीक्षण के दौरान बसों में यात्रियों को किराये के एवज में कंडक्टरों से टिकट मांगने को लेकर जागरूक भी किया गया। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को भी जुर्माना हो सकता है। कुछ बसों में कंडक्टरों ने सवारियों को टिकट देने शुरू कर दिए हैं, लेकिन अभी भी कई बसों में यात्रियों को टिकट नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाके का पता चलते ही खड़ी कर दी बसें
ट्रैफिक मजिस्ट्रेट के नाके की खबर व्हाटसएप पर तुरंत बस ऑपरेटरों और चालक-परिचालकों तक पहुंच गई। कार्रवाई से बचने के लिए बस ऑपरेटरों ने अपनी बसें सड़क किनारे खड़ी कर दीं। लोकल बस स्टैंड से टॉलैंड होते हुए पंथाघाटी जाने वाली बसें न चलने से यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। नाका हटने के बाद दोबारा बसें रूटों पर चलाई गईं।


चक्कर रोड पर बेतरतीब वाहन पार्क, 15 चालान
बैरियर तवी मोड़ के पास हाईवे पर चक्कर क्षेत्र में बेतरतीब खड़े किए गए 15 वाहनों के 1-1 हजार रुपये के चालान काटे गए। इस दौरान करीब 7 चालान बिना सीट बेल्ट और 4 चालान वाहनों में अतिरिक्त लाइट लगाने के काटे गए। इसमें 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस को सड़क पर अवैध पार्किंग न होने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed