फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chaitra Navratri: The doors of Shaktipeeths will open at 4 am in Himachal

चैत्र नवरात्र: हिमाचल में तड़के चार बजे खुलेंगे शक्तिपीठों के कपाट

Fri, 01 Apr 2022 09:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Apr 2022 09:58 PM IST
सार

शक्तिपीठों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए शनिवार तड़के चार बजे खुल जाएंगे। मंदिरों को रंग-बिरंगे देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया है। चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेकर ही माता रानी के दर्शन करने होंगे।

विज्ञापन
Chaitra Navratri: The doors of Shaktipeeths will open at 4 am in Himachal
चैत्र नवरात्र के लिए सजा शक्तिपीठ ज्वालामुखी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ दो अप्रैल से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र मेलों को लेकर सज गए हैं। चैत्र नवरात्र दस अप्रैल तक चलेंगे। शक्तिपीठों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए शनिवार तड़के चार बजे खुल जाएंगे। मंदिरों को रंग-बिरंगे देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया है। चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेकर ही माता रानी के दर्शन करने होंगे। श्री नयनादेवी जी मंदिर के कपाट रविवार से देर रात दो बजे से ही दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शनिवार को पारंपरिक झंडा रस्म और श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ होगा। देर रात 12 बजे तक श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। बज्रेश्वरी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। श्रद्धालुओं को तीन समय का लंगर मिलेगा। अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही तो मंदिर खोलने का समय बढ़ाया जाएगा। चामुंडा देवी में भी श्रद्धालु सुबह पांच से रात दस बजे तक दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में पंडित सात दिन तक अनुष्ठान करेंगे।

विज्ञापन

300 पुलिस जवानों और 110 गृहरक्षकों के हवाले सुरक्षा जिम्मा

जिला कांगड़ा पुलिस ने नवरात्रों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। दो से लेकर 11 अप्रैल तक जिला के शक्तिपीठों में चलने वाले नवरात्रों के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि यातायात व सुरक्षा प्रबंधों को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पुलिस विभाग के 300 पुलिस कर्मचारी व 110 गृहरक्षक सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।

वहीं राजपत्रित अधिकारियों को विभिन्न शक्तिपीठों में पुलिस सुरक्षा प्रबंधन के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंदिरों के आसपास के क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि कांगड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं की पार्किंग की व्यवस्था बाईपास सड़क के किनारे रहेगी। वहीं चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं  के बड़े वाहनों/बसों की पार्किंग की व्यवस्था नई पार्किंग चामुंडा में निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed