फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chaitanya gupta honored with Harvard World Records London for Outstanding Work as a Vocalist and Guitarist Award

उपलब्धि: मंडी के चैतन्य गुप्ता ने हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया नाम

Sun, 03 Jul 2022 09:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sun, 03 Jul 2022 09:59 PM IST
सार

संगीत क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए चैतन्य को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन फॉर आउट स्टेंडिंग वर्क एज ए वोकलिस्ट एंड गिटारिस्ट अवार्ड से नवाजा गया। 

विज्ञापन
Chaitanya gupta honored with Harvard World Records London for Outstanding Work as a Vocalist and Guitarist Award
मंडी के चैतन्य को सीएम ने किया सम्मानित। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम मंडी के खलियार वार्ड के चैतन्य गुप्ता ने संगीत के क्षेत्र में हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया है। संगीत क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए चैतन्य को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन फॉर आउट स्टेंडिंग वर्क एज ए वोकलिस्ट एंड गिटारिस्ट अवार्ड से नवाजा गया। चैतन्य को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मान दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चैतन्य गुप्ता को यह मेडल पहनाकर सम्मानित कर उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। चैतन्य ने बताया कि ऑनलाइन वेरिफिकेशन के बाद लगभग छह घंटे तक हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ लंदन की टीम ने उनके गाए गीतों और गिटार बजाने का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इसके बाद उनका इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया। चैतन्य ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां, नानी और मामा को दिया है। यह रिकॉर्ड बनाने वाले चैतन्य गुप्ता प्रदेश के पहले युवा कलाकार हैं। बचपन से ही गाने का शौक रखने वाले चैतन्य सिविल इंजीनियर हैं। जिन्होंने प्रयाग संगीत समिति इलाहाबाद से दो साल का गिटार का डिप्लोमा और छह साल की वोकल की डिग्री हासिल की है। गायन की शिक्षा संगीत सदन अकादमी मंडी के संचालक उमेश भारद्वाज से और गिटार की शिक्षा मुकेश भट्ट, प्रवीण गुलेरिया और पंजाब में गोपीनाथ कमल से ग्रहण की है। बताया कि उन्हें आईआईटी मंडी में गेस्ट लेक्चर देने का भी अवसर मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed