फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Centre sanctioned Rs 2006.40 crore to Himachal for reconstruction in disaster affected areas

Himachal Pradesh: प्राकृतिक आपदा से तबाही के दो साल बाद हिमाचल को केंद्र ने मंजूर किए 2,006 करोड़

Wed, 18 Jun 2025 10:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Jun 2025 10:31 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2023 में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण के लिए 2,006.40 करोड़ रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।

विज्ञापन
Centre sanctioned Rs 2006.40 crore to Himachal for reconstruction in disaster affected areas
हिमाचल को 2,006.40 करोड़ की सहायता मिलेगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की बारिश से हुई भारी तबाही के दो साल बाद केंद्र सरकार ने हिमाचल को 2,006.40 करोड़ रुपये एक साथ मंजूर कर दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने हिमाचल की पुनर्वास व पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी दी है। जुलाई 2023 में बाढ़, भूस्खलन एवं बादल फटने की घटनाओं से हिमाचल को जानमाल का भारी नुकसान हुआ था। वित्तीय मदद न देने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार दो साल से केंद्र पर हिमाचल की अनदेखी का आरोप लगाती रही है।

विज्ञापन


अमित शाह की अध्यक्षता में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी की समिति ने एनडीआरएफ के तहत रिकवरी और पुनर्निर्माण फंडिंग विंडो से हिमाचल को मदद देने के प्रस्ताव पर विचार किया। समिति ने हिमाचल के लिए 2,006.40 करोड़ रुपये की रिकवरी योजना को मंजूरी दी है। इससे राज्य को 2023 में मानसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के कारण हुई क्षति की रिकवरी और पुनर्निर्माण गतिविधियों में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से जारी प्रेस बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के दौरान राज्य सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी के आपदा प्रतिरोधी भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय ने देश में आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने की कई पहल की हैं। केंद्र ने जोशीमठ आपदा के बाद उत्तराखंड के लिए 1,658.17 करोड़ रुपये और सिक्किम के लिए 555.27 करोड़ रुपये की रिकवरी योजनाओं को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ से मिलेगा मदद का मुख्य हिस्सा
आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्र की तरफ से मंजूर किए गए 2,006.40 करोड़ रुपये में से 1504.80 करोड़ रुपये की राशि एनडीआरएफ के पुनर्निर्माण फंडिंग विंडो से दी जाएगी। इससे पहले 12 दिसंबर 2023 को गृह मंत्रालय ने हिमाचल के लिए 633.73 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता एनडीआरएफ से स्वीकृत की थी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल को हमेशा अपना समझा : नड्डा
हिमाचल में पुनर्वास के लिए 2,006.40 करोड़ रुपये मंजूर करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हिमाचल को हमेशा अपना समझा है। जनता के साथ हर संकट में खड़े रहे हैं। प्रदेश को हरसंभव सहायता के लिए कटिबद्ध रहे हैं। प्रदेश को 2023 के मानसून के दौरान बादल फटने और भूस्खलन से होने वाली क्षति एवं विनाश से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण में केंद्र से जारी राशि से मदद मिलेगी।

आपदा ने हिमाचल को दिया था कभी न भूलने वाला दर्द
हिमाचल को साल 2023 में प्राकृतिक आपदा ने कभी न भूलने वाला दर्द दिया था। प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के चलते प्रदेश भर में 503 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। राज्य को 9,711.95 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। 169 भूस्खलन और 72 फ्लैश फ्लड की घटनाएं रिकॉर्ड हुई थी। इस दौरान केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में आर्थिक मदद न मिलने का आरोप लगाते हुए सुक्खू सरकार ने अपने सीमित संसंधानों से 4,500 करोड़ रुपये का पैकेज जारी किया था।



पीएम मोदी को हिमाचल के हितों की चिंता : अनुराग
 पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के चलते राहत राशि के रूप में हिमाचल के लिए 2006.40 करोड़ की पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी प्रदान करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदा देवभूमि हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है और हर परिस्थिति में हिमाचल के हितों की चिंता की है। वर्ष 2023 में हिमाचल ने बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की विकराल प्राकृतिक आपदा झेली है, मगर केंद्र सरकार राहत-पुनर्वास के लिए पग-पग पर हिमाचल के साथ खड़ी रही। आज एक बार फिर मदद के रूप में केंद्र सरकार ने हिमाचल के लिए आपदाओं के चलते राहत राशि के रूप में 2006.40 करोड़ की पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना को मंजूरी प्रदान की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed