फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Central University will take examinations offline from February 14

धर्मशाला: केंद्रीय विश्वविद्यालय 14 फरवरी से ऑफलाइन लेगा परीक्षाएं

Tue, 01 Feb 2022 04:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Feb 2022 04:59 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि कोविड के संबंध में प्रदेश सरकार के फैसले को देखते हुए विवि प्रबंधन ने परीक्षाओं को लेकर अपना शेड्यूल तय किया है। अब अंतिम सत्र की सभी परीक्षाएं 14 फरवरी से लेने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Central University will take examinations offline from February 14
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) में अकादमिक सत्र 2021-22 मानसून सेमेस्टर के अंतिम सत्र की सभी परीक्षाएं 14 फरवरी से तीन मार्च तक ली जाएंगी। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड से कोविड-19 की अनुपालना करते हुए आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि कोविड के संबंध में प्रदेश सरकार के फैसले को देखते हुए विवि प्रबंधन ने परीक्षाओं को लेकर अपना शेड्यूल तय किया है। अब अंतिम सत्र की सभी परीक्षाएं 14 फरवरी से लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


परीक्षाएं तीन मार्च तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि पहले ये परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की जा रही थीं, उस समय कोविड या लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं थी। फिर कोविड और लॉकडाउन के कारण परीक्षाओं को स्थगित किया गया। अब जो प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश हैं, उसी के अनुसार विवि प्रशासन की ओर से परीक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। कोविड के प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखते हुए परीक्षाएं ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed