फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   central university himachal pradesh will start 9 PG and 23 Certificate courses

CU Himachal: केंद्रीय विश्वविद्यालय शुरू करेगा 9 पीजी और 23 सर्टिफिकेट कोर्स

Wed, 03 Aug 2022 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Aug 2022 12:51 PM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा में आंबेडकर स्टडीज, ट्राइबल स्टडीज, जम्मू एंड कश्मीर स्टडीज, दीन दयाल उपाध्याय स्टडीज, योगा स्टडीज, हिंदू स्टडीज, सॉफ्टवेयर एंड इंडियन फॉर्न पॉलिसी, इवेंट मैनेजमेंट कोर्स व डिजास्टर मैनेजमेंट को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
central university himachal pradesh will start 9 PG and 23 Certificate courses
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब अभ्यर्थी ऑनलाइन डिप्लोमा और सर्टिफिकेट हासिल कर सकेंगे। सीयू प्रशासन ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पढ़ाई के लिए नौ विषयों में पीजी डिप्लोमा और 23 विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स करवाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से शुरू होने वाले इन कोर्सों का सबसे अधिक फायदा उनको मिलेगा। जो समय न होने के कारण ऑफलाइन माध्यम से कक्षाएं नहीं लगा पाते हैं। एक साल के लिए नौ विभिन्न विषयों में पीजी डिप्लोमा शामिल हैं। वहीं छह माह के लिए 23 विभिन्न विषयों में सर्टिफिकेट कोर्स इस दौरान सीयू में पढ़ाए जाएंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा में आंबेडकर स्टडीज, ट्राइबल स्टडीज, जम्मू एंड कश्मीर स्टडीज, दीन दयाल उपाध्याय स्टडीज, योगा स्टडीज, हिंदू स्टडीज, सॉफ्टवेयर एंड इंडियन फॉर्न पॉलिसी, इवेंट मैनेजमेंट कोर्स व डिजास्टर मैनेजमेंट को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


23 सर्टिफिकेट कोर्सों में गोजरी लेंगुएज, गज्जर हिस्ट्री एंड कल्चर, कश्मीरी लेंगुएज (शारदा स्क्रिप्ट), पंजाबी, वैदिक गणित, एमेरजिंग एरियाज आफ सोशल वर्क, एग्रीकल्चर एंड सेरीकल्चर, एक्वाकल्चर, इंडियन कल्चर एंड हेरिटेज, ट्राइबल लिटरेचर आफ अमेरिका, डाटा जर्नलिज्म, न्यूज एंकरिंग, मशरूम कल्टीवेशन, सॉफ्ट पावर एंड इंडियन फॉर्न पॉलिसी, कन्टेंट मैनेजमेंट सिस्टमस, पर्सनेलिटी डेवलपमेंट एंड कम्यूनिकेशन, केमिकल साइंस, साइंटिफिक प्रोग्रामिंग यूजिंग, मैथेमेक्टिस एंड कंप्यूटर साइंस, इवेंट मैनेजमेंट, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन और टूरिज्म स्टडीज को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों तरीकों से होगी पढ़ाई
केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से नौ विषयों में पीजी डिप्लोमा और 23 विभिन्न विषयों में छह माह के लिए सर्टिफिकेट कोर्स करवाए जाएंगे। इन कोर्सों का अधिकतर मोड ऑफलाइन ही रहेगा, लेकिन समय न होने के कारण पढ़ाई से वंचित रहने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से भी इन कोर्सों को कर सकेंगे। - डॉ. सुमन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सीयूएचपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed