{"_id":"63540a90ef4a171e84691b3b","slug":"central-university-himachal-pradesh-entrance-exam-for-phd-admission-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: पीएचडी की 172 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा लेगा केंद्रीय विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: पीएचडी की 172 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा लेगा केंद्रीय विवि
Sat, 22 Oct 2022 08:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Oct 2022 08:52 PM IST
सार
केंद्रीय विश्वविद्यालय पीएचडी-2022-23 की 172 सीटों के लिए 26 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन मांगेगा।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय पीएचडी की 172 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा। यह परीक्षा 20 नवंबर को होगी। 30 नवंबर को परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अक्तूबर से छह नवंबर तक किया जा सकेगा। सीयू के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय पीएचडी-2022-23 की 172 सीटों के लिए 26 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन मांगेगा।
विज्ञापन
इस दौरान सामान्य वर्ग और ओबीसी क्रिमिलेयर के अभ्यर्थियों को 500 रुपये, जबकि ओबीसी नॉन क्रिमिलेयर के अभ्यर्थियों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों से 200 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। पात्र अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा के लिए 26 अक्तूबर से छह नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड 14 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 20 नवंबर को होगी, जबकि इसका परिणाम केंद्रीय विश्वविद्यालय 30 नवंबर को घोषित करेगा। इस दौरान एससी वर्ग की 26, एसटी वर्ग की 13, ओबीसी वर्ग से 46, ईडब्ल्यूएस से 17, सामान्य वर्ग की 61 और पीडब्ल्यूडी वर्ग से नौ सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन