फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   central team reached again from the center to take stock of the damage in Kullu and Mandi districts

Natural calamities: कुल्लू और मंडी जिले में नुकसान का जायजा लेने केंद्र से फिर पहुंची एक और टीम

Thu, 10 Aug 2023 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Aug 2023 08:33 PM IST
सार

बाढ़ से लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। बाढ़ से हुए नुकसान का सत्यापन करने के लिए केंद्र की टीम कुल्लू पहुंच गई है।

विज्ञापन
central team reached again from the center to take stock of the damage in Kullu and Mandi districts
मंडी जिले में केंद्रीय टीम ने लिया नुकसान का जायजा - फोटो : संवाद

विस्तार

बीते जुलाई में बाढ़ से कुल्लू जिला को भारी क्षति हुई है। बाढ़ से लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। बाढ़ से हुए नुकसान का सत्यापन करने के लिए केंद्र की टीम कुल्लू पहुंच गई है। यह टीम यहां पर दो से तीन दिन तक रुकेगी। टीम में विशेषज्ञ शामिल हैं, जो नुकसान का फिर से आकलन करेंगे। इससे पहले भी केंद्र की एक टीम कुल्लू जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुकी है। जुलाई में बाढ़ के बाद आई केंद्र की टीम मनाली से औट तक हुई तबाही को देखकर दंग रह गई थी। जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद ठाकुर ने कहा कि केंद्र की टीम कुल्लू में नुकसान का सत्यापन करेगी।

विज्ञापन


केंद्रीय दल ने किया घ्रांण और मांडल स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
 मंडी जिले में आपदा से हुए नुकसान को लेकर केंद्रीय जांच दल ने गुरुवार सुबह स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा किया। इस जांच दल का नेतृत्व आपदा परामर्शदाता केंद्रीय आपदा आकलन दल के डाॅ. अवनीत रंधावा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मंडी डाॅ. पवनेश, चिकित्सा अधिकारी डॉ. गिरीश ने किया। जांच दल की ओर से सबसे पहले बाढ़ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हेल्थ वेलनेस सेंटर घ्रांण के भवन और वैकल्पिक जगह पर चलाए जा रहे संस्थान का दौरा किया। दल ने लोगों से बातचीत भी की। इसके बाद यह दल खंड बल्ह क्षेत्र के रत्ती हेल्थ वेलनेस सेंटर मांडल पहुंचा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय दल तीन दिनों तक आपदा से प्रभावित सभी स्वास्थ्य संस्थानों का आकलन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed