{"_id":"60992c938ebc3ea3a63d3154","slug":"central-govt-will-pass-budget-today-to-strengthen-education-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में शिक्षा की मजबूती के लिए आज बजट पास करेगी केंद्र सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में शिक्षा की मजबूती के लिए आज बजट पास करेगी केंद्र सरकार
Tue, 11 May 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 May 2021 05:00 AM IST
सार
शिक्षा विभाग ने वोकेशनल शिक्षा, प्री प्राइमरी शिक्षा, आईसीटी लैब, रोबोटिक शिक्षा और कम्यूनिकेशन स्किल बढ़ाने का प्रस्ताव देते हुए केंद्र सरकार से 1600 करोड़ के बजट की मांग की है।
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षा विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र की मजबूती के लिए मंगलवार को केंद्र सरकार से प्रदेश का बजट पास होगा। मंगलवार को प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की ऑनलाइन बैठक होगी। हिमाचल की ओर से केंद्र सरकार से 1600 करोड़ के बजट का प्रस्ताव भेजा गया है। बीते सप्ताह हुई प्री बैठक में इन प्रस्तावों को लेकर विस्तृत चर्चा हो चुकी है। मंगलवार को केंद्र सरकार हिमाचल को दिए जाने वाले बजट की जानकारी देगी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने वोकेशनल शिक्षा, प्री प्राइमरी शिक्षा, आईसीटी लैब, रोबोटिक शिक्षा और कम्यूनिकेशन स्किल बढ़ाने का प्रस्ताव देते हुए केंद्र सरकार से 1600 करोड़ के बजट की मांग की है। प्रस्ताव में आईसीटी (कंप्यूटर) लैब का दायरा बढ़ाते हुए सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में लैब बनाने, प्री प्राइमरी स्कूलों की संख्या 950 और बढ़ाने, विद्यार्थियों के कम्यूनिकेशन स्किल बढ़ाने और वोकेशनल हब एंड स्कोप लैब खोलने की योजनाओं से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन