फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   central govt released 84 crores for himachal to Compensate damage due to rain

हिमाचल बारिश से हुए नुकसान की भरपाई को केंद्र ने दिए 84 करोड़

Fri, 08 Jun 2018 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 08 Jun 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
central govt released 84 crores for himachal to Compensate damage due to rain

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि के तहत हिमाचल प्रदेश को 84.13 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। प्रदेश में बीते साल बरसात के मौसम के दौरान लगातार बारिश होने, बादल फटने और भूस्खलन के कारण जान, माल और फसलों का भारी नुकसान हुआ था।

विज्ञापन


सभी उपायुक्तों सहित कृषि, बागवानी, बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, लोक निर्माण, शिक्षा विभाग द्वारा नुकसान और क्षतिपूर्ति की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी गई थी।
विज्ञापन


इसी रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार ने हिमाचल को वित्तीय सहायता जारी की है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वित्तीय सहायता देनेके लिए भारत सरकार के गृह मामले और वित्त मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर सहायता राशि की संस्तुति

central govt released 84 crores for himachal to Compensate damage due to rain

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से विस्तृत ज्ञापन प्राप्त होने के बाद केंद्र की अंतर मंत्रालय टीम को 28 दिसंबर 2017 से 30 दिसंबर 2017 तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मौके पर आंकलन करने के लिए तैनात किया गया था।

उच्च स्तरीय समिति ने मापदंडों और केंद्र की अंतर मंत्रालय टीम की रिपोर्ट के आधार पर राज्य के लिए सहायता राशि की संस्तुति की। उन्होंने कहा कि इन सिफारिशों के आधार पर वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग, वित्तायोग मंडल द्वारा हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2018-19 के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि के

अंतर्गत 84.13 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। उन्होंने बताया कि यह राशि वर्ष 2016 के आवंटन के मुकाबले अधिक है। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया निधि के तहत वर्ष 2015-16 में 81.22 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2016-17 में 63.23 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed