फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Central govt reduce excise duty on petrol and diesel, Prices will also decrease in Himachal

राहत: केंद्र ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई, हिमाचल सरकार कम करेगी वैट

Wed, 03 Nov 2021 11:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Nov 2021 11:04 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का फैसला लिया है। जल्द इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। इस फैसले से प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी कमी आएगी। 

विज्ञापन
Central govt reduce excise duty on petrol and diesel, Prices will also decrease in Himachal
पेट्रोल-डीजल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने लोगों को पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी राहत दी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये घटाई गई है। नए दाम चार नवंबर से लागू होंगे। वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने का फैसला लिया है। जल्द इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। इस फैसले से प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दामों में काफी कमी आएगी।  प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार को पेट्रोल के दाम करीब 107.49 रुपये और डीजल 97.48 रुपये प्रति लीटर रहे। वहीं, जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी के एकमात्र पेट्रोल पंप छुरपक में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक है। गुरुवार से पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो जाएंगे। वहीं वैट घटने से पेट्रोल-डीजल और भी सस्ता होगा। 

विज्ञापन


सीएम जयराम ने ये कहा
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का सराहनीय निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।  पहाड़ी राज्य हिमाचल में यातायात के साधन पेट्रोल और डीजल पर निर्भर हैं, ऐसे में जनता को इस रियायत का सीधा लाभ मिलेगा। पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने को लेकर प्रदेश सरकार जल्द इसकी अधिसूचना जारी करेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed