फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   central drug laboratory Kasauli make 193 crore covid vaccine

सोलन: सीडीएल अब तक जारी कर चुका 193 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज

Sat, 29 Jan 2022 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Jan 2022 06:21 PM IST
सार

उप सहायक निदेशक सुशील साहू ने बताया कि वैक्सीन के परीक्षण को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। लैब में दिन-रात परीक्षण कार्य के बाद विभिन्न वैक्सीन को मान्यता दी जा रही है।

विज्ञापन
central drug laboratory Kasauli make 193 crore covid vaccine
सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के खिलाफ जंग में सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरी (सीडीएल) कसौली अब तक कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पुतनिक-वी, जायकॉव-डी, जॉनसन एंड जॉनसन, कोवोवैक्स और कॉर्बोवैक्स के करीब 193 करोड़, नौ लाख, 39 हजार 177 वैक्सीन डोज जारी कर चुका है।  इनमें दूसरे देशों को जारी होने वाली डोज भी शामिल हैं। दिसंबर में वैक्सीन के बैच जारी करने का आंकड़ा 187 करोड़ था, जो अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


इनमें सबसे अधिक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड शामिल है। उप सहायक निदेशक सुशील साहू ने बताया कि वैक्सीन के परीक्षण को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। लैब में दिन-रात परीक्षण कार्य के बाद विभिन्न वैक्सीन को मान्यता दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि सीडीएल कसौली में वैक्सीन बनाने वाली मान्यता प्राप्त कंपनियां वैक्सीन का उत्पादन कर बैच भेजती हैं।
विज्ञापन


एक बैच में कई हजार डोज होती हैं। इस वर्ष तीन जनवरी को पांच बैच रिलीज किए गए। चार जनवरी को तीन, पांच जनवरी को चार, छह जनवरी को छह, सात जनवरी को सात, 10 जनवरी को छह, 11 जनवरी को दो, 13 जनवरी को चार, 17 जनवरी को पांच, 18 जनवरी को चार, 19 जनवरी को दो, 21 जनवरी को आठ, 24 जनवरी को तीन और 25 जनवरी को एक बैच रिलीज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed