फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Central agency will conduct the audit of Himachal roads

केंद्रीय एजेंसी से हिमाचल की सड़कों का ऑडिट कराएगी हिमाचल सरकार

Tue, 02 Jul 2019 11:47 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Central agency will conduct the audit of Himachal roads

सरकार हिमाचल की सड़कों का ऑडिट कराने जा रही है। ऑडिट केंद्रीय एजेंसी राइट से कराया जाएगा। इस टीम को एक महीने के भीतर बुलाया जा रहा है। यह टीम हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेगी।

विज्ञापन


कहां सड़क को चौड़ा करने की जरूरत है, कहां-कहां पैरापिट रेलिंग लगनी चाहिए और ऐसे क्षेत्र जहां दुर्घटनाएं होने की अधिक संभावनाएं हो सकती है। इसका खाका तैयार करेगी। हिमाचल में बढ़ते हादसों को रोकने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन


हिमाचल में ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने को अब सरकार निजी बसों में भी टिकटों की चेकिंग करेगी। सरकार को सूचना मिली है कि निजी बस ऑपरेटर कम किराये में सवारियों को ढो रहे हैं। ऐसे में इन बसों में ओवरलोडिंग होती है। बस हादसा होने की संभावना अधिक रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डंगा पक्का है, इसके लिए शपथपत्र लेंगे जेई से

हिमाचल की अधिकांश सड़कें डंगों पर टिकी हैं। कई डंगे ऐसे हैं, जिनमें बाहर से सीमेंट लगाया गया है, जबकि भीतर से खोखले हैं। यह डंगे भी बैठ रहे हैं। शिमला में जो डंगे लगाए जा रहे हैं, उनमें मिट्टी मिक्स क्रशर का रेत इस्तेमाल हो रहा है।

सरकार योजना तैयार कर रही है कि अब जो डंगे लगेंगे, उनकी मजबूती को लेकर संबंधित एरिया के जूनियर इंजीनियर और एसडीओ से शपथ पत्र लिया जाएगा। अगर डंगा गिरता है तो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed