{"_id":"5ecfed758ebc3ee0a301a225","slug":"center-approved-dpr-of-giri-project-for-173-crores-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरि परियोजना की 173 करोड़ की डीपीआर को केंद्र की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरि परियोजना की 173 करोड़ की डीपीआर को केंद्र की मंजूरी
Fri, 29 May 2020 09:58 AM IST
Krishan Singh
योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
योगेंद्र अग्रवाल, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 May 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल विद्युत बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विद्युत बोर्ड के कमाऊ पूत कहलाने वाली गिरि जल विद्युत परियोजना के दिन फिरने वाले हैं। परियोजना के नवीनीकरण, आधुनिकीकरण व सुधार को लेकर केंद्रीय ऊर्जा वित्त निगम (पीएफसी) ने करीब 173 करोड़ की प्रस्तावित डीपीआर को मंजूरी दे दी है। अब टेंडर की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। करीब पांच दशक बाद इस परियोजना के आधुनिकीकरण से जटौन बैराज सहित पूरे विद्युत गृह में नई तकनीक के तहत जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रस्तावित डीपीआर में आधुनिक दो टरबाइन मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा बैराज के सभी 10 गेट, ट्रांसफार्मर व जनरेटर आदि तमाम उपकरणों को बदलकर स्वचालित व आधुनिक उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इन सब कार्यों को पूरा होने में लंबा समय लगेगा लेकिन, ऊर्जा वित्त निगम ने परियोजना प्रबंधकों को एकमुश्त बजट जारी करके निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
गिरि जल विद्युत परियोजना के आरई राहुल राणा ने केंद्रीय वित्त ऊर्जा वित्त निगम से बजट स्वीकृत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 173 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। बजट के तहत परियोजना सुधार, आधुनिकीकरण व जीर्णोद्धार को लेकर टेंडर की प्रक्रिया को निभाया जाएगा। सभी उपकरण नई व आधुनिक तकनीक के साथ स्वचालित स्थापित किए जाएंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जंग लगीं मशीनों से काम करना हो रहा था मुश्किल
दो दशक से गिरि नदी में जल स्तर घटने के कारण यह परियोजना अपने लक्ष्य को पूरा कर पाने में सक्षम नहीं रही। परियोजना के आधुनिक व नवीनीकरण को लेकर कुछ वर्ष पूर्व भी एक विस्तृत प्राकलन तैयार करके केंद्रीय ऊर्जा निगम को भेजा गया था। परियोजना में स्थापित पुरानी मशीनों में जंग लगाने के कारण उनसे काम ले पाना अब मुश्किल हो रहा था।