फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cement prices increased again in Himachal, now bags will cost so much

Himachal News: हिमाचल में फिर बढ़े सीमेंट के दाम, अब इतने रुपये महंगा मिलेगा बैग

Tue, 17 Oct 2023 07:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Oct 2023 07:49 PM IST
सार

प्रदेश में सीमेंट के दामों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सूबे में एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट कंपनियों की ओर से दामों में बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
Cement prices increased again in Himachal, now bags will cost so much
सीमेंट के दाम बढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा कंपनी ने सीमेंट के दामों में एक महीने में दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी। पहले 10 रुपये और अब पांच रुपये प्रति बैग दाम बढ़ाए हैं। सामान्य सीमेंट का बैग अब 445 और गोल्ड सीमेंट का 485 रुपये में मिलेगा। सोमवार रात से बढ़ी हुईं कीमतें लागू हो गई हैं। दाम बढ़ने से प्रदेश की जनता में नाराजगी है। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी से आम वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सूबे में सभी सीमेंट कंपनियों ने एक साथ दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले सितंबर में कंपनियों ने प्रति बैग में 10 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन


इससे प्रति बैग कीमत 430 से बढ़कर 440 हुई थी और अब पांच रुपये इसमें और बढ़ गए हैं। बढ़े दाम सोमवार रात 12 बजे से लागू कर दिए गए हैं। सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी से निर्माणाधीन भवनों का बजट बिगड़ गया है। एसीसी सीमेंट के विक्रेता किशन लाल एंड संस के मालिक पवन बरूर, सत्या प्रकाश एंड कंपनी के संचालक मनोज कुमार, अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता बरूर ट्रेडिंग कंपनी के संचालक राकेश और अंबुजा सीमेंट विक्रेता नवभारत ट्रेडिंग कंपनी के संचालक मोहित शर्मा ने बताया कि दामों में पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


मंडी में दस से 15 रुपये तक बढ़े सीमेंट के दाम
मंडी जिले में अल्ट्राटेक और अंबुजा सीमेंट के दाम 460 से 465, और एसीसी के 470 से 472 के बीच हो गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed