फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cement crisis in himachal pradesh truck operators stage dharna in Barmana against Adani Group

Bilaspur News: ट्रक ऑपरेटरों का फूटा गुस्सा, बरमाणा में अदाणी समूह के खिलाफ निकाली रैली

Thu, 29 Dec 2022 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 29 Dec 2022 05:54 PM IST
सार

बीडीटीएस और एक्स सर्विसमैन यूनियन के ट्रक ऑपरेटरों ने सभा के भवन से ग्राम पंचायत बरमाणा के कार्यालय तक रैली निकाली। रैली में अदाणी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन
cement crisis in himachal pradesh truck operators stage dharna in Barmana against Adani Group
नारेबाजी करते ट्रक ऑपरेटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरमाणा एसीसी प्लांट बंद होने के 14वें दिन एक बार फिर ट्रक ऑपरेटरों का गुस्सा फूट पड़ा। वीरवार को सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों ने बरमाणा कस्बे में रैली निकालकर अदाणी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रक ऑपरेटरों को रैली में पंचायत प्रतिनिधियों का भी साथ मिला। पदाधिकारियों ने दो टूक कहा कि बरमाणा सीमेंट प्लांट से स्थानीय ट्रक ऑपरेटर ही माल ढुलाई करेंगे।

विज्ञापन


बीडीटीएस और एक्स सर्विसमैन यूनियन के ट्रक ऑपरेटरों ने सभा के भवन से ग्राम पंचायत बरमाणा के कार्यालय तक रैली निकाली। रैली में अदाणी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कहा कि अदाणी की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी गई। रैली में बरमाणा वार्ड से बीडीसी सदस्य सीता धीमान, बीडीसी सदस्य धौणकोठी सपना, हरनोड़ा वार्ड से अशोक शर्मा, ग्राम पंचायत पंजगाई, धौणकोठी के पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय महिला मंडलों की सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बरमाणा के कार्यालय के बाहर बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर, अध्यक्ष लेख राम वर्मा, पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर, प्रेम ठाकुर और भूतपूर्व सैनिक के प्रधान जगन्नाथ शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह सारे देश में मनमानी कर रहा है। हिमाचल में ऐसा नहीं चलेगा। बरमाणा सीमेंट प्लांट के लिए लोगों के घर और जमीनें उजड़ी हैं। जिले के लोग हर दिन पर्यावरण प्रदूषण से बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ट्रैफिक की वजह से यहां की जनता परेशान होती है। ऐसे में एसीसी से होने वाले कारोबार पर भी यहीं के लोगों का हक है। जिले का 70 फीसदी रोजगार ट्रकों पर निर्भर है। इसके साथ अदाणी समूह को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में निकालेंगे रैली
बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर बताया कि शुक्रवार को ट्रक ऑपरेटर, महिला मंडल की सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि जिला मुख्यालय बिलासपुर में रैली निकालेंगे। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बिलासपुर से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने सीमेंट प्लांट पर तालाबंदी से प्रभावित सभी वर्गों से रैली में भाग लेने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed