फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Celebration of son's gold medal by traveling in rail car in shimla himachal

शिमला: रेल कार में सफर कर मनाया बेटे को मिले गोल्ड मेडल का जश्न

Sun, 26 Dec 2021 01:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 26 Dec 2021 01:29 PM IST
सार

पदम जिंदल के बेटे अभिनव जिंदल ने बताया कि उनके छोटे भाई आदित्य जिंदल ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से लॉ की डिग्री में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसका जश्न अलग तरीके से मनाने के लिए रेल कार बुक करवाई थी। 

विज्ञापन
Celebration of son's gold medal by traveling in rail car in shimla himachal
जिंदल परिवार ने बेटे आदित्य को मिले गोल्ड मेडल का जश्न रेल कार में सफर कर मनाया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस पर पंचकूला के जिंदल परिवार ने छोटे बेटे आदित्य जिंदल को मिले गोल्ड मेडल का जश्न कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक के बीच रेल कार में सफर कर मनाया। व्यवसायी पद्म जिंदल ने 21 हजार रुपये में 12 सीटर रेल मोटर कार बुक करवाई थी। पदम जिंदल के बेटे अभिनव जिंदल ने बताया कि उनके छोटे भाई आदित्य जिंदल ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से लॉ की डिग्री में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसका जश्न अलग तरीके से मनाने के लिए रेल कार बुक करवाई थी। बंगलूरू से रिश्तेदार सचिन गुप्ता, बिंदू गुप्ता, हिमांशी और आरुषि खासतौर पर रेल कार का सफर करने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


सभी 12 सदस्यों ने पहली बार कालका-शिमला के बीच ट्रेन से सफर किया। विस्ताडोम रेल मोटर कार में सफर यादगार बन गया। कालका से सुबह 7:30 बजे रेल कार रवाना हुई। बड़ोग में चाय नाश्ते के लिए रुके। कंडाघाट, कैथलीघाट और शोघी में कुछ देर रुकने के बाद दोपहर करीब 1:15 पर रेल कार शिमला पहुंची। इसके बाद सभी लोग पैदल रिज मैदान पहुंचे। यहां फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया और शाम 7:30 बजे रेल मोटर कार से वापस कालका लौट गए। क्रिसमस पर ही एक अन्य चार्टर्ड रेल कार भी कालका शिमला के बीच संचालित की गई। कंडाघाट से बोर्डिंग हुई इस रेल कार में एनआरआई दल ने सफर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed