फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Celebration of International Day of Older Persons.

बुजुर्गों का सम्मान, समाज का विकास: सीएम

Thu, 02 Oct 2014 10:21 AM IST
Updated Thu, 02 Oct 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
Celebration of International Day of Older Persons.

समाज के विकास के लिए युवाओं को बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा करनी सीखनी होगी। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रिज मैदान पर आयोजित वृद्धजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि वृद्ध जन दिवस मनाने का उद्देश्य बुजुर्गों को याद करना और उन्हें सम्मान देना है। हमारे धर्मग्रंथ भी यह संदेश देते हैं। युवाओं को बुजुर्ग लोगों के व्यापक अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। बुजुर्ग भी अपने अनुभवों से समाज का मार्गदर्शन और ज्ञानवर्द्धन करने में योगदान दे सकते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 61 से 79 वर्ष की आयु वर्ग के बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 550 रुपये प्रतिमाह और 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों की पेंशन 1000 रुपये प्रतिमाह कर दी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग व्यक्तियों की इंटर-जनरेशनल वॉकेथान को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनीराम शांडिल, प्रधान सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता पीसी धीमान, उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के विशेष सचिव एमपी सूद, अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक मामले विभाग के निदेशक शरभ नेगी तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन


कसुम्पटी कांग्रेस की बैठक 5 को
कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी और पार्टी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक पांच अक्तूबर को बल्देयां सामुदायिक भवन में सुबह 11 बजे होगी। बैठक की अध्यक्षता कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंवर करेंगे। बैठक में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय ऊर्जा पर कार्यक्रम आयोजित

Celebration of International Day of Older Persons.

राजधानी शिमला के होटल होली डे होम में बुधवार को अक्षय ऊर्जा दिवस आयोजित किया गया। पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डीके शर्मा ने अक्षय ऊर्जा के महत्व पर अपने विचार रखे। हिम ऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंवर भानू प्रताप सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ प्रभारी आरती गुप्ता, हिम ऊर्जा के निदेशक केएल ठाकुर, डा. अनीता पठानिया मौजूद रहे।

सार्वजनिक वाहनों का ही उपयोग करें

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने लोगों से सार्वजनिक वाहनों का अधिक और निजी वाहनों का कम उपयोग करने का आह्वान किया है। कहा कि इससे जहां पेट्रोलियम और ऊर्जा के पारंपरिक संसाधनों की कम खपत होगी, वहीं पर्यावरण के संरक्षण को भी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने पोस्टर और नारों के माध्यम से ऊर्जा बचत का संदेश देती छात्रों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए यह बात कही।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऊर्जा बचत के लिए प्रदेश सरकार सौर गीजर और सौर कूकर स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। राज्य सरकार ने सौर ऊर्जा नीति बनाई है ताकि अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का दोहन किया जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य के विभिन्न स्थानों में 28 हजार सोलर लाइटें स्थापित की हैं। इसके अलावा किन्नौर जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को 10 हजार सोलर लैंप निशुल्क उपलब्ध करवाए गए हैं।

सरकार ने 2 मेगावाट क्षमता तक की जल विद्युत परियोजनाओं को प्रदेश के लोगों के लिए आरक्षित किया है। 5 मेगावाट तक की परियोजनाएं आवंटित करने के लिए प्राथमिकता दी गई है। इस अवसर पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीसी फारका, प्रधान सचिव उर्जा एसकेबीएस नेगी और हिम ऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंवर भानु प्रताप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed