{"_id":"59abfed74f1c1b0f278b4ef8","slug":"celebration-at-mandi-on-dharmandra-pradhan-berth-in-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी कैबिनेट में बढ़ा 'दामाद' का रुतबा, ससुराल में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी कैबिनेट में बढ़ा 'दामाद' का रुतबा, ससुराल में जश्न का माहौल
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी कैबिनेट में धर्मेंद्र प्रधान का रुतबा बढ़ने से उनके ससुराल कोठुवां गांव में खुशी का माहौल है। लोग एक-दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई दे रहे हैं। धर्मपुर और कोठवां संधोल के लिए दो गैस एजेंसियां मंजूर होने के बाद लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि दामाद प्रदेश और मंडी जिला के लिए कौशल विकास के लिए नई योजनाएं लाएंगे।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान के ससुर (रिटायर शिक्षक) भगत राम और सास राम प्यारी ने कहा कि उनके दामाद मेहनती और ईमानदार हैं। इसी का नतीजा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुतबा प्रदान किया है। उधर, पूर्व मंत्री व धर्मपुर के विधायक ठाकुर महेंद्र सिंह ने इसके लिए मोदी सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, धर्मपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष पूर्ण चंद, मंडल महामंत्री प्रताप सकलानी, संजय निराला, सुरेंद्र ठाकुर, धर्मपुर के प्रधान ठाकर दास, भरौरी के प्रधान विनोद शर्मा, पैहड के प्रधान कृष्ण चंद, लता देवी, कांता देवी, सावित्री देवी, करतार सिंह आदि ने धर्मेंद्र प्रधान सहित नवनियुक्त सभी मंत्रियों को बधाई दी है।
विज्ञापन