फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBSE 12th Result: Himachal's Result Stands at 89.60 percent;Girls Excel

CBSE 12th Result: 89.60 फीसदी रहा हिमाचल का परीक्षा परिणाम, 12वीं कक्षा में छाईं बेटियां

Wed, 13 May 2026 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 May 2026 08:36 PM IST
सार

सीबीएसई के नतीजों में भी प्रदेश की बेटियों का दबदबा रहा है। हिमाचल प्रदेश का परिणाम पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब के अलावा चंडीगढ़ से बेहतर रहा। 

विज्ञापन
CBSE 12th Result: Himachal's Result Stands at 89.60 percent;Girls Excel
अक्षिता ठाकुर, सावी सेक्टू,चिराग नेगी, श्रेयसी व मान्या रायजादा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 89.60 फीसदी रहा है। सीबीएसई के नतीजों में भी प्रदेश की बेटियों का दबदबा रहा है। हिमाचल प्रदेश का परिणाम पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब के अलावा चंडीगढ़ से बेहतर रहा। हिमाचल से आगे जम्मू-कश्मीर है, जहां के 92.47 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। पंजाब का 87.56 एवं हरियाणा का 87.09 प्रतिशत रहा। चंडीगढ़ का 88.96 प्रतिशत रहा है। सीबीएसई की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रदेश से कुल 11,915 विद्यार्थियों ने फार्म भरे थे। इनमें 6,316 छात्र और 5,599 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में 11,885 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 6,294 छात्र व 5,591 छात्राएं थीं।

विज्ञापन

10,649 विद्यार्थियों ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया

परीक्षा में 5,514 छात्र व 5,135 छात्राएं पास हुईं। कुल 10,649 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। प्रदेश में छात्राओं की पास प्रतिशतता 91.84 प्रतिशत रही और छात्रों की 87.61 प्रतिशत रही। प्रदेश के एकलव्या मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में परिणाम 100 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट परीक्षा देने वाले 85.22 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए

परीक्षा में कुल 113 विद्यार्थी शामिल हुए और सभी पास हुए। प्राइवेट परीक्षा देने वाले 85.22 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। कुल 8,457 ने यह परीक्षा दी थी। प्रदेश के जवाहर नवोदय विद्यालयों का परिणाम 99.21 व केंद्रीय विद्यालयों का परिणाम 99.8 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

शिमला के पांच विद्यार्थियों ने 98 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए

सीबीएसई की ओर से घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में हिमाचल के होनहारों ने भी दबदबा कायम किया है। शिमला समेत प्रदेश भर के स्कूलों का परिणाम सराहनीय रहा है। अधिकतर विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से ऊपर अंक हासिल कर स्कूल और सूबे का नाम चमकाया है। एमआरएडीएवी स्कूल सोलन की छात्रा अलिजा गोंडका ने कॉमर्स संकाय में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इधर, राजधानी के पांच छात्रों ने 98 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहॉल शिमला स्कूल की अक्षिता ठाकुर ने कला संकाय में 99.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सेक्रेड हार्ट स्कूल ढली की सावी सेक्टू ने कला संकाय में 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। डीएवी न्यू शिमला के चिराग नेगी ने कला संकाय में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल ताराहाल शिमला की श्रेयसी ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जीसस एंड मेरी चेल्सी स्कूल नवबहार शिमला की सृष्टि वर्मा ने कला संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल किए हैं।


मान्या रायजादा का सपना आईएएस बनना

मान्या रायजादा का सपना आईएएस बनना है। चंबा में जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसमें शिल्पा देवी ने 484/500 (96.8 प्रतिशत), रंजना कुमारी ने 475/500 (95 प्रतिशत) अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बिलासपुर में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा की छात्रा आरुषि सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है, बल्कि जिले में टॉप किया है, जबकि विज्ञान संकाय में श्रेयांश गौतम ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। इधर, वेद धारा ग्लोबल स्कूल की अश्मिता चौधरी ने सीबीएसई कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी स्कूल के सर्वेश डोगरा ने 92 प्रतिशत और अंकिता कौंडल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग का परिणाम शत-प्रतिशत


इधर, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग का सीबीएसई बारहवीं कक्षा परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। मानविकी संकाय में अमीषा भलूनी ने 98.6 प्रतिशत लेकर पहला, आरुषि ने 96.8 प्रतिशत लेकर दूसरा और ममता शर्मा ने 95.4 प्रतिशत लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, वाणिज्य संकाय में तमन्ना ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। डीएवी एसजेवीएन विद्यालय दत्तनगर का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इस स्कूल से कला संकाय में एंजल चौहान ने 98 प्रतिशत लेकर प्रथम और विज्ञान संकाय में स्वस्ति शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम रहीं। रूट्स कंट्री स्कूल बागी में कला संकाय में यशिका शर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इधर, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एसएसआरवीएम स्कूल ऊना की छात्रा मान्या रायजादा ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

राज्यों का परीक्षा परिणाम
जम्मू कश्मीर 92.47 प्रतिशत
हिमाचल 89.60 प्रतिशत
चंडीगढ़ 88.96 प्रतिशत
पंजाब 87.56 प्रतिशत
हरियाणा 87.09 प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed