फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBSE 10th Result 2021: Paonta's Sushant scored 99.20 marks, result of himachal pradesh is 99.95 percent

CBSE 10th Result 2021: हिमाचल में 99.95 फीसदी रहा 10वीं का परीक्षा परिणाम, पांवटा के सुशांत ने लिए 99.20 फीसदी अंक

Tue, 03 Aug 2021 09:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Aug 2021 09:00 PM IST
सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पंचकूला जोन का 10वीं का परीक्षा परिणाम 99.78 फीसदी रहा। सीबीएसई जोन पंचकूला के क्षेत्रीय अधिकारी विजय यादव ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 158429 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। हरियाणा का परीक्षा परिणाम 99.68 रहा। दोनों जोन में हिमाचल का पास प्रतिशत हरियाणा से .28 फीसदी ज्यादा रहा।

विज्ञापन
CBSE 10th Result 2021: Paonta's Sushant scored 99.20 marks, result of himachal pradesh is 99.95 percent
पावंटा साहिब के सुशांत परमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के मंगलवार को घोषित हुए नतीजों में हिमाचल प्रदेश का परिणाम 99.95 फीसदी रहा है। पावंटा साहिब के सुशांत परमार ने 99.20 फीसदी अंक अर्जित किए। प्रदेश में कुल 15837 विद्यार्थियों में से 15829 पास हुए हैं। 99.96 फीसदी लड़के, और 99.94 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं।

विज्ञापन


सीबीएसई ने प्री बोर्ड के 40 फीसदी अंकों, मिड टर्म के 30, इंटरनल असेसमेंट के 20 और यूनिट टेस्ट के 10 फीसदी अंकों के आधार पर वार्षिक परिणाम तैयार किया। प्रदेश में कुल परीक्षा देने वाले 8990 में से 8986 लड़के और 6847 में से 6843 लड़कियां पास हुईं। 
विज्ञापन


पंचकूला जोन का 10वीं का परीक्षा परिणाम 99.78 फीसदी रहा। सीबीएसई जोन पंचकूला के क्षेत्रीय अधिकारी विजय यादव ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में 158429 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हरियाणा का परीक्षा परिणाम 99.68 रहा।  पंचकूला जोन का रिजल्ट 99.78 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में बैठ कर अंक हासिल करने में अलग ही संतुष्टि: सुशांत
गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के विद्यार्थी सुशांत परमार ने 99.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सुशांत ने कहा कि अपने परिणाम से वह संतुष्ट हैं। हालांकि, बोर्ड परीक्षा में बैठ कर अंक हासिल करने में अलग ही संतुष्टि, दबाव झेलने की क्षमता, दक्षता और अनुभव मिलता है। कहा कि उतनी ही लगन से परीक्षा की तैयारी की जैसे बीते सालों में स्कूलों में परीक्षा दी थी। 

सुशांत का कहना है कि वह रोज छह घंटे पढ़ाई करते हैं। दिल से चाहता था कि बोर्ड की वार्षिक परीक्षा स्कूल में होती। लेकिन, कोरोना से उपजे हालात के चलते वर्तमान मूल्यांकन के मापदंड ही बेहतर थे। वह मेकेनिकल इंजीनियर बनना चाहते हैं। सुशांत परमार ने सफलता का श्रेय गुरु नानक मिशन पांवटा साहिब स्कूल के निर्देशक बीएस सैनी व प्रिंसिपल देवेंद्र साहनी, पिता रणदीप परमार व मां पूनम परमार व समस्त शिक्षकों को दिया।

सीबीएसई के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छाए हिमाचली विद्यार्थी

CBSE 10th Result 2021: Paonta's Sushant scored 99.20 marks, result of himachal pradesh is 99.95 percent
सुशांत को मिठाई खिलातीं मां। - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई के 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में हिमाचल के विद्यार्थियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। कई विद्यार्थियों ने 98 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा की छात्रा मानसी शर्मा ने 98.6 अंक प्राप्त किए। डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा के ईशान सम्मी ने 98.6 प्रतिशत, साम्भवी ने 98 प्रतिशत अंक लिए। शिमला के सेंट एडवर्ड के छात्र अरमान महाजन और चैप्सली भराड़ी स्कूल के सौरव भट्ट ने 98.4 फीसदी, सेंट थॉमस की ताशी नोरजोम ने 98.3 फीसदी, केंद्रीय विद्यालय जाखू के आर्यन त्रिपाठी, चैप्सली स्कूल के तुषार चंदेल, डीएवी लक्कड़ बाजार के अविरत महाजन ने 98.2 फीसदी अंक प्राप्त किए।

डीएवी सुंदरनगर की याशिका कंवर ने 98.4 प्रतिशत, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जवाहर नगर की इशिका ने 98 प्रतिशत, ऊना के वशिष्ट पब्लिक स्कूल की श्रेया मित्तल ने 98.4 प्रतिशत, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना की छवि ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। डीएवी हमीरपुर के छात्र मेहुल ने 98.33 फीसदी, न्यासा कतना ने 98.17 फीसदी अंक लिए हैं। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल पालमपुर के अर्शित ठाकुर ने 98 प्रतिशत, डीएवी नगरोटा सूरियां की शगुन भारती ने 98.5 प्रतिशत अंक लिए। डीएवी बिलासपुर के शिवांश ने 98 प्रतिशत नंबर लेकर 10वीं कक्षा पास की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed