फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CBSE 10th Result 2019: interviews of himachal toppers

CBSE 10th Result: ये हैं हिमाचल के टॉपर्स, ऐसे हासिल किया मुकाम

Tue, 07 May 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 May 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
CBSE 10th Result 2019: interviews of himachal toppers
माला जैन - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई दसवीं की वार्षिक परीक्षा में डीएवी पब्लिक स्कूल देहरा गोपीपुर की अंशिका ने हिमाचल में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 493 (98.6 फीसदी) अंक हासिल किए। हिमाचल में टॉप तीन स्थानों पर सात होनहारों ने जगह बनाई है।

विज्ञापन


लोरेटो कान्वेंट ताराहाल शिमला की छात्रा माला जैन ने 98.4 फीसदी अंक अर्जित कर राज्य में दूसरा और अपने स्कूल में पहला स्थान पाया है। पिता अरूण कुमार जैन कारोबारीऔर माता अनु जैन गृहणी हैं।
विज्ञापन


माला का कहना है कि वह रूटीन में पढ़ाई को अलग से समय देती हैं। परीक्षा के समय में कुछ और अधिक समय देती हैं। पिता कहना है कि बेटी सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करती हैं, लेकिन पढ़ाई से संबंधित जानकारी को इंटरनेट का प्रयोग जरूर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी पढ़ाई के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी बराबर हिस्सा लेती हैं। अब तक उसे ट्यूशन की जरूरत महसूस नहीं हुई अब आगे की कक्षाओं में जरूरत पड़ती है, तो ऐसा जरूर कर सकती हैं। 

आईएएस बनना है विकास सिंह पंवर का सपना

CBSE 10th Result 2019: interviews of himachal toppers
विकास सिंह पंवर - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई की दसवीं की बोर्ड परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहे डीएवी न्यू शिमला के छात्र विकास सिंह पंवर प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं। 98.4 फीसदी अंक लेकर बेटे के परीक्षा पास करने और राज्य में नाम कमाने पर स्कूल शिक्षक पिता चतर सिंह पंवर और गृहणी माता बिंता देवी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कहा कि यह उसकी अपनी मेहनत का नतीजा है।

चौपाल के जुबली गांव के निवासी विकास सिंह पंवर के अनुसार वह रोज औसतन तीन घंटे मन लगाकर पढ़ाई करते हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल जरूर करते हैं, लेकिन इंटरनेट से पढ़ाई से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हैं।

आगे पढ़ाई में गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास और राजनीति शास्त्र जैसे विषय में पढाई जारी रखेगा। विकास का कहना है कि माता-पिता और शिक्षकों ने हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। 

डॉक्टर बनना चाहती हैं अंजली

CBSE 10th Result 2019: interviews of himachal toppers

कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी की छात्रा अंजली शर्मा ने 82.2 फीसदी अंक अर्जित कर राज्य में तीसरा स्थान पाया है। अंजली एक सफल डॉक्टर बनकर जरूरतमंदों का उपचार कर उन्हें दर्द से राहत देना चाहती हैं।

अंजली के पिता देव राज शर्मा शिक्षा विभाग में और माता गृहणी हैं। मूलत: कोसाकोटी चेवड़ी रोहड़ू की रहने वाली अंजली पढ़ाई से संबंधित विषय को पहले शिक्षकों से पूछती हैं और फिर किताबें और अंत में इंटरनेट से उसे खोज कर पढ़ती हैं।

सोशल मीडिया का कम से कम इस्तेमाल करती हैं। अंजली ने अब तक सिर्फ सेल्फ स्टडी से ही पढ़ाई की है। आगे एमबीबीएस के लिए जरूरत पढ़ने पर जरूर कोचिंग करेंगी। 

श्रुति की सफलता पर अभिभावकों को नाज

CBSE 10th Result 2019: interviews of himachal toppers

केंद्रीय विद्यालय जाखू की छात्रा श्रुति ने दसवीं कक्षा की परीक्षा में 98.2 फीसदी अंक अर्जित कर प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है।  बैंक कर्मी कुलदीप धीमान और माता गृहणी सुशीला धीमान का कहना है कि बेटी की इस सफलता पर उन्हें नाज है। श्रुति धीमान ने कहा कि उनका सपना डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करना है।

 श्रुति ने कभी ट्यूशन नहीं ली, बस पढ़ाई के रोजाना दो से ढाई घंटे देती हैं। समय मिलता है तो सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करती हैं। परीक्षा के दिनों में कुछ और अधिक समय पढ़ाई को देती हैं, इसके साथ ही खेलकूद और अन्य गतिविधियों में 
भी बराबर रुचि लेती हैं। 

नंदिनी की सफलता से अभिभावक गदगद

CBSE 10th Result 2019: interviews of himachal toppers

सीबीएसई दसवीं कक्षा की परीक्षा में डीएवी स्कूल चंबा की छात्रा नंदिनी कुकरेजा ने जिला का नाम प्रदेश भर में चमका दिया है। नंदिनी ने  98.2 अंक हासिल प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

 नंदिनी की इस कामयाबी से जहां स्कूल प्रबंधन खुश है तो वहीं दूसरी तरफ अभिभावक भी गदगद हो उठे हैं। नंदिनी के पिता हितेंद्र कुकरेजा बिजनेसमैन और माता अनीता कुकरेजा शिक्षक हैं।

नंदिनी की इस उपलब्धि के बाद घर में बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। अमर उजाला से बात करते हुए नंदिनी कुकरेजा ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। जिसके लिए वे पूरी मेहनत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed